Logo
ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क...
Header Ad

शादी समारोह में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन महिलाओं की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

मध्यप्रदेश के भिंड जिले के लहार अनुविभाग के बरहा गांव के नजदीक बीहड़ में एक पुल पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौत हो गयी और एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए दतिया जिले के सेंवढ़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दतिया जिले के मगरौल गांव से ट्रैक्टर पर सवार होकर 30 से 40 लोग कल रात्रि एक शादी समारोह में भिंड जिले के लहार आ रहे थे। ये सभी लड़की पक्ष के लोग बताए जा रहे हैं। रात के अंधेरे में ट्रैक्टर तेज रफ्तार से दौड़ रहा था, तभी बरहा गांव के नजदीक बीहड़ में पुल के पास मोड़ होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गयी। घायलों को सेंवढ़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एम्बुलेंस की मदद से भेजा गया। लहार तहसीलदार राजकुमार नागौरिया ने बताया कि इस हादसे में मांडवी यादव (40), गीता यादव (50) और अनुराधा यादव (17) की मौके पर ही मौत हो गयी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.