Logo
ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
Header Ad

शादी तो मुझसे ही होगी… एडिट कर बनाया वीडियो, लड़केवालों को भेजा और 3 बार तुड़वाया रिश्ता

उत्तर प्रदेश के मेरठ से ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. मनचले से परेशान युवती ने कहा कि आरोपी कहीं निकाह भी नहीं होने दे रहा है. कुछ वीडियो को गलत तरीके से एडिट करके ब्लैकमेल कर रहा है. शुक्रवार को आरोपी ने युवती के घर पर पहुंचकर हमलाकर दिया और युवती के परिजनों ने साथ मारपीट की. हालांकि आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी के माधवपुरम की रहने वाली एक युवती को मनचला परेशआन करता है. युवती ने पुलिस को बताया कि शकूरनगर के रहने वाले आबिद के पड़ोस में आना जाना था. इस दौरान दोनों का परिचय हो गया, लेकिन आरोपी उसे परेशान कर रहा है, और उसका निकाह भी कहीं नहीं होने दे रहा है. इससे पहले जहां यवती का रिश्ता तय हुआ था, आरोपी ने फोन कर उनको भड़का दिया. आरोपी आए दिन युवती के साथ छेड़छाड़ करता है और उस पर निकाह करने का दबाव बना रहा है.

पीड़िता ने SSP से की शिकायत

युवती ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है. पीड़िता ने पुलिस अधिकारी को बताया कि आरोपी उसको धमकी देता है. आरोपी ने तीन बार उसका निकाह तुड़वा चुका है और कुछ वीडियो को एडिट कर उसे ब्लैकमेल कर रहा है. आबिद धोखे से एक वीडियो बनाया था जिसे एडिट कर अश्लील बना दिया है. इतना ही नहीं, आरोपी वीडियो को वायरल करने की धमकी देता है.

वीडियो एडिट कर करता है ब्लैकमेल

पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उसने कहा कि अगर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तो वो सुसाइड कर लेगी. इसके अलावा उसके पास और कोई रास्ता नहीं बचा है. एसएसपी के आदेश के बाद आरोपी के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी आबिद को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश गे रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.