Logo
ब्रेकिंग
बैतूल में फिर बदला मौसम, रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना; चिचोली-शाहपुर-भीमपुर में अच्छी बारिश के आसार कुएं में मिला 57 वर्षीय व्यक्ति का शव, दो दिन से था लापता; छाता और दोनों जूते मिले, हादसे की आशंका कुएं में मिला 57 वर्षीय व्यक्ति का शव, दो दिन से था लापता; छाता और दोनों जूते मिले, हादसे की आशंका दुष्कर्म केस में फंसे बैतूल के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ओपी माहौर को अग्रिम जमानत बस ऑपरेटरों की मांग पर सरकार झुकी, किराया 75 पैसे प्रति किमी बढ़ा; बैतूल से भोपाल-नागपुर-अमरावती का ... दतिया उपचुनाव " भाजपा: गलत निर्णयों की भरमार का दुष्परिणाम प्रस्तावित नगर निगम में शामिल किए जाने का फिर विरोध, डोक्या पाढर के ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्... बैतूल में इंस्टग्राम पर झांसा देकर सवा दो लाख की ठगी, शाजापुर से पकड़ाया आरोपी एयरफोर्स में चयनित मोहित की जीजा और चेचेरे भाईयों ने कर दी हत्या, जमीन हड़पने की लालच, पुरानी रंजिश ... महदगांव के फोटोग्राफर युवक की सड़क हादसे में मौत, पेट्रोल लेने जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
Header Ad

लुधियाना की युवती को चंडीगढ़ ले जाकर किया शर्मनाक काम, जांच में जुटी पुलिस

0

लुधियाना : शादी का झांसा देकर युवती को चंडीगढ़ स्थित होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप में थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने करण सिंह चौहान के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि, पुलिस अभी आरोपी की तलाश कर रही है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह लक्ष्मण नगर की रहने वाली है जबकि आरोपी करण सिंह मुंडिया खुर्द का रहने वाला है। आरोपी ने उसे पहले शादी का झांसा देकर बहलाया-फुसलाया और उसे चंडीगढ़ स्थित एक होटल में ले गया था। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। ऐसा आरोपी ने उसके साथ काफी बार किया था। जब शादी की बात आई तो आरोपी ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया था। उसने इस संबंध में चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी।

चंडीगढ़ पुलिस ने इस संबंध में जीरो नंबर दर्ज की और उसे लुधियाना पुलिस को भेज दिया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने थाना फोकल प्वाइंट को केस भेजा। अब थाना फोकल प्वाइंट ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.