Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

राहुल गांधी बोले- गुजरात का मॉडल वोट चोरी, स्टालिन ने कहा- SIR में 65 लाख नाम काटना आतंक से कम नहीं

0

कांग्रेस के नेतृत्व में बिहार के SIR के खिलाफ शुरू की गई वोटर अधिकार यात्रा में बुधवार को तमिलनाडुके सीएम एमके स्टालिन शामिल हुए. मुजफ्फरनगर की रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी ने चुनाव आयोग को कठपुतली बना दिया है. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से 65 लाख वोटर्स के नाम हटाना आतंकवाद से भी ज्यादा खतरनाक है.वहीं राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात का मॉडल ही वोट चोरी का मॉडल है.

सीएम ने राहुल गांधी की सराहना करते हुए कहा कि राहुल ने चुनाव आयोग को बेकनाब कर दिया. चुनाव आयोग ने उन पर लगाए गए आरोपों का जवाब अभी तक नहीं दिया है. स्टालिन ने कहा बीजेपी ने चुनावों को मजाक बना दिया है.

एक्स पर बिहार पहुंचने की दी जानकारी

स्टालिन ने वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने के तुरंत बाद एक्स पर लिखा, ‘बिहार पहुंच गया हूं. आदरणीय लालू प्रसाद जी की धरती अपनी आंखों में आग लेकर मेरा स्वागत करती है, इसकी मिट्टी पर हर चुराए गए वोट का बोझ है. मैं अपने भाइयों राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और बहन प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ उस वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुआ जो लोगों के दर्द को अजेय ताकत में बदल देती है.’

गुजरात मॉडल ‘वोट चोरी का मॉडल’

राहुल गांधी ने रैली में कहा कि अभी मैं आ रहा था तो बच्चे बोल रहे थे कि वोट चोरी की जा रही है. उन्होंने कहा कि हर बार ऐसा ही होता है कि पहले ओपिनियन पोल आते हैं, उसमें दिखाया जाता है कि कांग्रेस जीत रही है, लेकिन जब आंकड़े बताए जाते हैं तो बीजेपी 300 कर लेती है. राहुल गांधी ने कहा कि सच्चाई है कि वोट चोरी का सिलसिला 2014 से पहले गुजरात से शुरू हुआ. उन्होंने कहा कि गुजरात मॉडल हिट मॉडल नहीं है, बल्कि गुजरात मॉडल वोट चोरी का मॉडल है.

राहुल गांधी ने कहा कि वोट चोरी का काम महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा और लोकसभा में भी किया गया. कर्नाटक में हमने अपनी टीमें लगाईं और बीजेपी की वोट चोरी सामने सामने आई.

यहां देखें वीडियो:

‘गरीबों का काटा जा रहा है वोट’

राहुल गांधी ने कहा कि हम आगे भी इनकी चोरी का सबूत सामने रखेंगे. संविधान में लिखा है कि एक व्यक्ति को एक वोट का अधिकार है, लेकिन ये बीजेपी इसी पर आक्रमण कर रही है. उन्होंने कहा कि बिहार में जिनका वोट काटा गया, वो पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक थे. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के गरीबों का वोट कट रहा है, अंबानी-अडानी का वोट नहीं कट रहा है.

राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह वोट चोरी करते हैं और बाद में चुनाव जीत जाते हैं. राहुल ने दावा किया कि इन लोगों की मदद चुनाव आयोग कर रहा है. नरेंद्र मोदी और अमित शाह की मदद चुनाव आयोग करता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.