Logo
ब्रेकिंग
दतिया उपचुनाव " भाजपा: गलत निर्णयों की भरमार का दुष्परिणाम प्रस्तावित नगर निगम में शामिल किए जाने का फिर विरोध, डोक्या पाढर के ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्... बैतूल में इंस्टग्राम पर झांसा देकर सवा दो लाख की ठगी, शाजापुर से पकड़ाया आरोपी एयरफोर्स में चयनित मोहित की जीजा और चेचेरे भाईयों ने कर दी हत्या, जमीन हड़पने की लालच, पुरानी रंजिश ... महदगांव के फोटोग्राफर युवक की सड़क हादसे में मौत, पेट्रोल लेने जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बैतूल: पांच मंदिरों में चोरी के आरोपी का हुलिया जारी, माता की चुनरी ओढ़कर वारदात करता आया नजर; पहचान... बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ... दो दिन पहले पानी में मिली लाश निकली हत्या: अवैध संबंधों के विवाद में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्य... बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु...
Header Ad

माघ पूर्णिमा पर शिप्रा नदी में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में माघ माह की पूर्णिमा के अवसर पर उज्जैन में शिप्रा नदी में हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई है। यह दिन खासतौर पर धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है और श्रद्धालु इस अवसर पर आत्मिक शुद्धि के लिए नदी में स्नान करते हैं। श्रद्धालु सुबह से ही शिप्रा नदी के घाटों पर जुटना शुरू हो गए थे।

श्रद्धालुओं ने पहले बाबा महाकाल के मंदिर में दर्शन किए और फिर शिप्रा नदी के किनारे पहुंचकर पुण्य की डुबकी लगाई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी मौजूद थे। माघ पूर्णिमा का यह दिन विशेष रूप से नदी में स्नान के लिए माना जाता है।

प्रशासन द्वारा इस धार्मिक अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था का खास ध्यान रखा गया था। भारी भीड़ के बावजूद, प्रशासन ने शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.