Logo
ब्रेकिंग
10.68 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 13 अगस्त को बैतूल में फिर बदला मौसम, रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना; चिचोली-शाहपुर-भीमपुर में अच्छी बारिश के आसार कुएं में मिला 57 वर्षीय व्यक्ति का शव, दो दिन से था लापता; छाता और दोनों जूते मिले, हादसे की आशंका कुएं में मिला 57 वर्षीय व्यक्ति का शव, दो दिन से था लापता; छाता और दोनों जूते मिले, हादसे की आशंका दुष्कर्म केस में फंसे बैतूल के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ओपी माहौर को अग्रिम जमानत बस ऑपरेटरों की मांग पर सरकार झुकी, किराया 75 पैसे प्रति किमी बढ़ा; बैतूल से भोपाल-नागपुर-अमरावती का ... दतिया उपचुनाव " भाजपा: गलत निर्णयों की भरमार का दुष्परिणाम प्रस्तावित नगर निगम में शामिल किए जाने का फिर विरोध, डोक्या पाढर के ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्... बैतूल में इंस्टग्राम पर झांसा देकर सवा दो लाख की ठगी, शाजापुर से पकड़ाया आरोपी एयरफोर्स में चयनित मोहित की जीजा और चेचेरे भाईयों ने कर दी हत्या, जमीन हड़पने की लालच, पुरानी रंजिश ...
Header Ad

तांत्रिक को घर ले गई महिला, झाड़-फूंक के बाद उड़ा ले गया ऐसी चीज… पीटती रह गई माथा

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक तांत्रिक ने महिला को चिकनी चुपड़ी बातों में फंसाया. बोला कि तुम्हारे पास पैसा तो है मगर टिकता नहीं है. इसके लिए मैं झाड़-फूंक करूंगा. फिर पैसा तुम्हारे पास हमेशा टिका रहेगा. महिला भी उसकी बातों में आ गई. वो उसे अपने घर ले गई. मगर झाड़-फूंक के दौरान तांत्रिक महिला की ऐसी चीज पर हाथ साफ कर गया, जिसका पता महिला को जब अगले दिन लगा तो वो माथा पीटती रह गई.

परेशान होकर महिला ने फिर पुलिस को सारी बात बताई. पुलिस अब उस ढोंगी तांत्रिक की तलाश में जुट गई है. भगवानपुर स्थित एलएनटी बिजनेस मैनेजमेंट कॉलेज के पास मीरा नामक महिला की चाय दुकान है. सामने आईजी कॉलोनी में उसका घर है. मूल रूप से वैशाली के गारौल निवासी महिला ने पुलिस को बताया है कि उसकी दुकान पर कई दिन से झाड़-फूंक करने वाला एक व्यक्ति आ रहा था.

चाय पीने के बाद काफी देर तक दुकान पर रुकता था. मीरा ने बताया कि वोअक्सर बीमार रहती है. कमाई तो है, लेकिन उसके घर में बरकत नहीं रहती है. यह सब बातें बताने के बाद उक्त ठग ने खुद को तांत्रिक बताकर झाड़-फूंक से मीरा की ठीक करने का झांसा दिया. वह झांसे में आ भी गई और बिना कुछ सोचे समझे उसे अपने घर ले गई. जहां ढोंगी तांत्रिक ने मीरा को कहा कि अपने सारे गहने निकालकर लाओ.

लाल कपड़े में गहने बांध फूंके मंत्र

फिर सारे गहनों को तांत्रिक ने लाल कपड़े में बाधा. कुछ मंत्र फूंके फिर उसे पोटली लौटा दी. कहा कि उसे अभी नहीं खोलना है. अगली सुबह तुलसी में पानी देने के बाद सब कुछ सामान्य हो जायेगा. मीरा ने अगली सुबह तुलसी में पानी देने के बाद गहने की पोटली को खोला तो उसमें केवल कागज का बंडल था. गहने गायब थे. मीरा को आशंका है कि गहना की पोटली देने के समय ही ढोंगी ने कुछ केमिकल छिड़क दिया होगा, जिसके कारण वह होश में नहीं रही होगी. सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.