Logo
ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...
Header Ad

मध्यप्रदेश में खुली सरकार के विकास की पोल, बारिश में तिरपाल के निचे हुआ महिला का अंतिम संस्कार

मध्यप्रदेश के दतिया जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि सरकार के विकास के दावों पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है। भारी बरसात के बीच एक महिला का अंतिम संस्कार तिरपाल के नीचे करना पड़ा, क्योंकि गांव में न तो श्मशान घाट है और न ही बारिश से बचाव की कोई व्यवस्था। मामला दतिया जिले के भांडेर ब्लॉक की अस्टोट ग्राम पंचायत के मुरिया गांव का है। यहां अवध कुंवर नामक बुजुर्ग महिला का निधन हो गया।

जब परिजन उनका अंतिम संस्कार करने पहुंचे, तभी आसमान से तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण चिता जलाने में कठिनाई होने लगी। मजबूरी में गांववालों ने एक अस्थाई ढांचा खड़ा कर तिरपाल लगाई, ताकि चिता को भीगने से बचाया जा सके। परिजन और ग्रामीण खुद भीगते रहे, लेकिन जैसे-तैसे महिला का अंतिम संस्कार किया गया। ये दृश्य केवल एक शोक का नहीं, बल्कि उन लोगों की पीड़ा का भी है जो बुनियादी सुविधाओं से अब भी वंचित हैं।

78 वर्षों में नहीं बना मुक्ति धाम

आजादी के 78 साल बाद भी मुरिया गांव में न तो एक ढंग का श्मशान घाट है, न ही किसी तरह का पक्का मुक्तिधाम। बरसात के दिनों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। जब किसी की मृत्यु होती है, तो परिजनों को मजबूरी में तिरपाल या अन्य अस्थाई साधनों से अंतिम संस्कार करना पड़ता है।

नेताओं के दावों की हकीकत

राज्य में दशकों से कांग्रेस और बीजेपी दोनों का शासन रहा है। हर चुनाव में विकास के वादों की झड़ी लगाई जाती है, लेकिन मुरिया गांव की सच्चाई इन दावों को झुठला रही है। बुनियादी सुविधाओं से वंचित यह गांव अभी तक एक मुक्ति धाम जैसी मूलभूत सुविधा के लिए तरस रहा है।

ग्राम पंचायत की सफाई

गांव के लोग कई बार पंचायत और प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। ग्राम पंचायत सचिव का कहना है कि मुक्तिधाम के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है और जल्द ही इसे स्वीकृति दिलाने की कोशिश की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.