Logo
ब्रेकिंग
हरियाणा HSVP का बड़ा तोहफा: 'विवादों से समाधान योजना 2026' का ऐलान, 4,924 आवंटियों को 724 करोड़ की भ... कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में बाघ का जानलेवा हमला, युवक ने लाठी से वार कर बचाई जान शिक्षक हरदास कुशवाहा के तबादले के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, मजना-खरगापुर मार्ग पर लगाया चक्काजाम MPPSC परीक्षा में दो ऑप्शन चुनने पर क्या होगा? हाईकोर्ट पहुंचा ओएमआर शीट और माइनस मार्किंग का विवाद बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन निर्माण कार्य के चलते 20 सितंबर से 16 अक्टूबर तक ट्रेनों का संचालन प्रभावि... दतिया के सहिड़ाखुर्द में रिश्तों को तार-तार करने वाली वारदात: 13 वर्षीय किशोरी से खेत में दुष्कर्म मुरैना में शादी के 42 दिन बाद नवविवाहिता शिक्षिका ने लगाई फांसी: अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम,... एमपी में 1.5 लाख शिक्षकों को देनी होगी पात्रता परीक्षा: 21 अगस्त से आवेदन शुरू, 12 अक्टूबर से एग्जाम... जबलपुर के रेस्टोरेंट में काम को लेकर विवाद, सहकर्मी ने 20 वर्षीय युवती की चाकू से गोदकर की हत्या नितिन नबीन ने घोषित की नई टीम: 13 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव और 12 महिलाओं को मिली जगह; जानें BJP संविधान ...
Header Ad

मऊगंज में एएसआई की हत्या के केस में 150 लोगों पर एफआईआर, अब तक 20 की गिरफ्तारी

रीवा । मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गड़रा में पुलिस की टीम पर पर हमला और एएसआइ की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक दो एफआइआर दर्ज की हैं। पुलिस ने लगभग डेढ़ सौ लोगों पर मारपीट, हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा, सरकारी काम में बाधा व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

दोनों मामलों में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपितों में एक यूट्यूबर पत्रकार सहित सरपंच व पूर्व सरपंच शामिल हैं। तीनों पर घटना के पहले षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप है।

गांव में पुलिस का पहरा

उधर, सोमवार को भी गांव में सन्नाटा पसरा रहा। गांव में धारा 163 लगी हुई है और पुलिस का पहरा बना हुआ है। मऊगंज पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए तैनात हैं।

घटना से जुड़े आरोपितों की तलाश जारी है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि इस घटना में घायल सभी पुलिसकर्मियों की हालत सामान्य बनी हुई है।

मृतक के घर पहुंचे उप मुख्यमंत्री

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला मृतक सनी द्विवेदी के स्वजन से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया है कि आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तारी

हमले के लिए उकसाने के आरोप पर आरोपियों से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने कथित पत्रकार मो. रफीक सहित दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। कथित पत्रकार के मोबाइल में मिले वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.