Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

भागलपुर के हनुमान मंदिर में दिनदहाड़े चोरी, बंजरगबली के जेवर चुरा ले गई महिला; घटना CCTV में कैद

बिहार के भागलपुर में बजरंगबली के मदिर में चोरी हो गई. भागलपुर के नवगछिया थाना क्षेत्र में बजरंगबली का मंदिर है. ये मंदिर नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जीरोमाइल से 100 मीटर आगे है. इस मदिंर में एक महिला ने दिनदहाड़े चोरी की. चोरी की ये घटना 19 मई की बताई जा रही है, लेकिन मामले का सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है. एक अज्ञात महिला ने मदिर में बजरंगबली के कान के चांदी के कुंडल, चांदी का ही जनेऊ, पांव का कड़ा और अन्य जेवरात चोरी कर लिए.

चोरी करने के बाद महिला एनएच 31 के रास्ते नवगछिया जीरोमाइल की ओर फरार हो गई. पुलिस इस महिला की खोजबीन में जुट गई है. चोरी का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि एक महिला बंजरंगबली के मंदिर में आती है. इसके बाद वो बजरंगबली के चांदी कान के कुंडल उतारती है. चांदी का जनेऊ उतारती है. फिर वो हनुमान जी के पांव का कड़ा और अन्य जेवरात भी उतार लेती है. इसके बाद सबको चोरी करके चली जाती है.

इस पहले इस मंदिर में हो चुकी है चोरी

सीसीटीवी फूटेज में देखा जा सकता है कि मंदिर से बजरंगबली के सभी जेवरात चोरी करके महिला बाहर आती है. फिर मंदिर के बाहर उतारा अपना चप्पल पहनती है. इसके बाद मंदिर के गेट पर रखा अपना कुछ सामान उठाती है और वहां से चली जाती है. जानकारी के अनुसार, चोरी करने के बाद महिला एनएच 31 के रास्ते नवगछिया जीरोमाइल की ओर फरार हुई. बता दें कि नवगछिया थाना इलाके जीरोमाइल के इस हनुमान मंदिर में चोरी की ये कोई पहले घटना नहीं है. बताया जा रहा है कि इससे पहले भी बजरंगबली के इस मंदिर में चोरी हो चुकी है.

इससे पहले इस मंदिर में हनुमान जी का मुकुट चोरी हुआ था. बताया ये भी जा रहा है कि नवगछिया के दर्जनों मंदिरों को चोर निशाना बचा चुके हैं. कई चोरों को अब तक पुलिस सलाखों के पीछे भी डाल चुकी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.