Logo
ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
Header Ad

‘भगवान से ही मदद मांगिए’… बयान पर विवाद के बाद बोले CJI- सभी धर्मों का करता हूं सम्मान

0

खजुराहो मंदिर विवाद पर सीजेआई बीआर गवई की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा है कि मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया. मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं. मुझे किसी ने बताया कि मेरा बयान वायरल है. दरअसल, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने खजुराहो में भगवान विष्णु की मूर्ति की पुनर्स्थापना से जुड़ी याचिका पर सुनवाई के दौरान टिप्पणी की थी.

भगवान विष्णु की मूर्ति की पुनर्स्थापना से जुड़ी याचिका पर सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने याचिकाकर्ता से कहा था कि आप कहते हैं कि आप भगवान विष्णु के परम भक्त हैं तो आप उन्हीं से ही प्रार्थना कीजिए. वही आपकी सहायता करेंगे. हमें क्षमा कीजिए. हम एएसआई के कामकाज में दखल नहीं देंगे. सीजेआई की इस टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया था.

याचिकाकर्ता राकेश दलाल ने अपनी याचिका में छतरपुर के जावरी मंदिर में क्षतिग्रस्त मूर्ति को बदलने और उसकी प्राण-प्रतिष्ठा करने की मांग की थी. जावरी मंदिर मध्यप्रदेश में यूनेस्को विश्व धरोहर खजुराहो मंदिर परिसर का हिस्सा है.

मै सभी धर्मों का सम्मान करता हूं- CJI

दरअसल, सीजेआई की वह टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी. इसके बाद लोग उनके उस बयान को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया देने लगे. कुछ लोगों ने तो उन्हें हिंदू विरोधी मानसिकता रखने का भी आरोप लगा दिया. इसके बाद अब जाकर चीफ जस्टिस ने अपने उस बयान को लेकर सफाई दी है. CJI ने कहा कि वो हर धर्म का सम्मान करते हैं. उनके बयान को गलत तरह से पेश किया गया.

ऐसी टिप्पणियों से बचा जाए- VHP

सीजेआई की उस टिप्पणी को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि बेहतर रहेगा कि हिंदू धर्म की मान्यताओं का मजाक उड़ाने वाली टिप्पणियों से बचा जाए. विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि हमें लगता है कि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया की टिप्पणी से हिंदू धर्म की मान्यताओं का माखौल उड़ा है. ऐसी टिप्पणियों से बचना ही बेहतर होगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.