Logo
ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
Header Ad

‘बेवफाई मार गई… शादी का वादा कर मुकरी’, दर्द लिख युवक ने लगा ली फांसी, होटल के कमरे में मिली लाश

यूपी के बरेली के प्रेमनगर क्षेत्र के रहने वाले 28 साल के आगाज नाम के युवक ने शनिवार को आत्महत्या कर ली. आगाज बानखाना मोहल्ला में बेकरी चलाता था. उसने जंक्शन के पास होटल सिटी ग्रांड के एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस के मुताबिक आगाज ने होटल के पंखे से नायलॉन की रस्सी बांधकर फांसी लगाई.रस्सी टूट जाने के कारण उसका शव बेड पर गिर गया.

होटल स्टाफ ने जब कमरे में देखा तो तुरंत होटल मालिक जीशान को सूचना दी. जीशान ने पुलिस को खबर दी, जिसके बाद दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची और शव बरामद किया. जांच के दौरान पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला जो अंग्रेजी में लिखा हुआ था. इस सुसाइड नोट में आगाज ने मोहल्ले की ही एक विवाहित महिला का नाम लिखा है. उसने महिला पर भावनात्मक रूप से धोखा देने का आरोप लगाया है.

इसलिए लगा ली युवक ने फांसी

युवक ने लिखा कि महिला ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में मुकर गई. उसकी बेवफाई से आहत होकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया. होटल मालिक जीशान ने बताया कि आगाज उसका करीबी दोस्त था. वो कभी-कभी होटल में आराम करने आ जाता था. शनिवार को भी वह दोपहर में स्कूटी से होटल आया था. जब देर रात तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला, तो कर्मचारियों को शक हुआ. स्कूटी नीचे खड़ी थी और कमरा अंदर से बंद था.

मानसिक तनाव में था युवक

दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस को बुलाया गया. इसके बाद पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो देखा कि आगाज अपने साथ नायलॉन की रस्सी लेकर आया था. उसी रस्सी से उसने आत्महत्या की. पुलिस के अनुसार, यह सब उसने पहले से सोच-समझकर किया था. वहीं परिजनों के अनुसार, आगाज पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था और अकेले रहने लगा था. पुलिस ने आगाज का मोबाइल जब्त कर लिया है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस उसके कॉल डिटेल्स और चैटिंग की जांच कर रही है. इससे पता लगाया जाएगा कि आखिर आत्महत्या की असली वजह क्या थी और उस महिला से उसकी बातचीत में क्या हुआ था. जिन लोगों का जिक्र सुसाइड नोट में है, उनसे भी पूछताछ की जाएगी. आगाज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की स्थिति साफ हो पाएगी. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. आगाज की इस घटना से पूरे मोहल्ले में दुख का माहौल है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.