Logo
ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
Header Ad

बेंगलुरु में चिन्नास्वामि स्टेडियम के बाहर RCB की विक्ट्री परेड में भगदड़, 8 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

आरसीबी की टीम ने आईपीएल 2025 जीत लिया है और इसके बाद पूरी टीम का बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में सम्मान हो रहा है. हालांकि इस सम्मान के दौरान कुछ ऐसा हो गया जिसकी उम्मीद किसी को नहीं होगी. दरअसल चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ हो गई और इसमें 8 लोगों की मौत हो गई. इस भगड़ में 20 लोग घायल भी हुए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 लोगों की हालत गंभीर है. भगदड़ में मारे गए लोगों में महिला भी शामिल हैं.

कैसे मची चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़?

रिपोर्ट्स की मानें तो आरसीबी की विक्ट्री परेड में शामिल लोग बड़ी संख्या में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मौजूद थे. पुलिस ने उन्हें काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया और इसके बाद भगदड़ मच गई. विक्ट्री परेड का आगाज शाम 5 बजे होना था लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. खिलाड़ी कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया से मिलने विधानसभा पहुंचे हैं और इसके बाद खिलाड़ियों की टीम बस चिन्नास्वामी स्टेडियम तक जाएगी. यहां बड़ी बात ये है कि पूरे रास्ते पर हजारों की संख्या में लोग हैं, जिसके बाद उन्हें संभालना मुश्किल हो गया है.

आरसीबी का जश्न मातम में बदला

आरसीबी की जीत का जश्न मातम में बदलता नजर आ रहा है. सवाल ये है कि आखिर इस भगदड़ की वजह क्या है? आखिर किसने भीड़ पर लाठीचार्ज का आदेश दिया? कौन है इस बड़े हादसे का जिम्मेदार? ये फैंस अपनी टीम की जीत पर काफी खुश थे. बता दें आईपीएल 2025 के फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से मात दी. आरसीबी ने पहली बार आईपीएल का खिताब जीता. इस जीत के बाद से ही कर्नाटक समेत कई शहरों में जीत का जश्न मनाया गया लेकिन अब इस टीम की विक्ट्री परेड के दौरान जो हादसा हुआ है उसने इस जीत को फीका कर दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.