Logo
ब्रेकिंग
आखिर क्यों बदलती है दिवाली की डेट । जानिए 2036 तक की तारीख धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ...
Seva Mitra
Header Ad

बड़ी कार्रवाई की तैयारी, पंजाब सरकार ने जारी की चेतावनी

चंडीगढ़ : पंजाब के बिजली एवं लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ शुरू की गई निर्णायक जंग के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे और राज्य से नशे का पूरी तरह से खात्मा होगा। यहां जारी एक प्रेस बयान के जरिए कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि राज्य सरकार ने नशा तस्करी में शामिल लोगों को स्पष्ट और कड़ी चेतावनी दी है कि या तो वे राज्य छोड़ दें या अपनी अवैध गतिविधियों को पूरी तरह से बंद कर दें। उन्होंने कहा कि यह चेतावनी पंजाब सरकार द्वारा नशीले पदार्थों की समस्या से निपटने के लिए उठाए जा रहे ठोस कदमों का हिस्सा है, ताकि अपने नागरिकों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आगे कहा कि पंजाब सरकार की नशा तस्करी के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का उद्देश्य युवाओं और भावी पीढ़ियों को नशों के विनाशकारी प्रभावों से बचाना है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान पंजाब के लोग जल्द ही नशा मुक्त पंजाब के गवाह बनेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.