Logo
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
Header Ad

बच्चे की चाहत में वहशी बना पति, शराब पार्टी में दोस्तों को सौंप देता था पत्नी… पुलिस को सुनाई आपबीती

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पति-पत्नी के रिश्तों को शर्मसार करने वाले मामले लगातार सामने आ रहे हैं. ड्रम कांड, कोबरा कांड के बाद अब मामला पति की शर्मनाक करतूतों का है. यहां एक पति बच्चा पाने की चाहत में अपनी पत्नी को दोस्तों के बीच सौंप देता था. वह शराब पार्टी करता था और अपनी पत्नी की आबरू लुटवाता था. आरोपी पति उसकी फोटो भी खींचता था. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है.

पीड़ित महिला का आरोप है बच्चा न होने पर उसका पति और ननद उसपर तंत्र क्रियाएं कराते थे. पीड़िता ने आरोपियों पर नशीली दवाएं खिलाने का भी आरोप लगाया है. महिला को घर से मारपीट कर बाहर निकाल दिया. पीड़ित महिला एसएसपी कार्यालय पहुंची और वहां अपने पति की शिकायत की. महिला की शिकायत की जांच सीओ यातायात को सौंपी गई है.

शादी के बाद ही बिगड़ गए संबंध

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला की शादी साल 2012 में मेरठ में हुई थी. शादी के बाद दोनों पति-पत्नी के बीच रिश्ते काफी खराब रहे. एक साल बाद ही 2013 में पत्नी ने अपने पति के खिलाफ महिला थाने में जानलेवा हमला करने और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था. 2014 में दोनों के बीच कोर्ट में ट्रायल के बाद समझौता हो गया. इस बीच फिर से पत्नी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

दोस्तों को सौंप देता था पति

पीड़ित पत्नी ने कहा है कि उसके बच्चे नहीं होते हैं. उसका पति बच्चे की चाहत में शराब पार्टी करता है और उसे अपने दोस्तों को सौंप देता है. आरोप है की उसके दोस्त उसके साथ गंदी हरकतें करते हैं. महिला ने अपनी ननद पर कई आरोप लगाए हैं. पीड़ित महिला का कहना है कि उसपर पांच महीने पहले उसकी ननद की बेटी का प्रेम प्रसंग दूसरी जाति के युवक से कराने का आरोप लगाया. इस के लिए उसे मारापीटा और घर से बहार निकाल दिया. दूसरी ओर पति ने अपनी पत्नी पर सात युवकों से दोस्ती करने और उनसे चैटिंग करने का आरोप लगाया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.