Logo
ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
Header Ad

पति की कैंसर से मौत, पत्नी प्रेमी संग फरार; बेटी की शादी के रखे गहने भी उठा ले गई

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. कैंसर से पीड़ित अमित रस्तोगी की मौत के बाद उसकी पत्नी स्वीटी रस्तोगी ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया. ससुराल के लाखों रुपए के गहनों की चोरी कर वह अपने प्रेमी हर्षित राजवीर के साथ फरार हो गई. मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां मृतक की मां पुष्पा देवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

अमित रस्तोगी बाराबंकी शहर के छाया चौराहा स्थित मकान नंबर-81 में अपने परिवार के साथ रहता था और छाया चौराहा पर ही ‘न्यू बेबी ज्वैलर्स’ नाम से अपनी दुकान चलाता था. कुछ महीने पहले ब्लड कैंसर से अमित की मौत हो गई. उनके पीछे पत्नी स्वीटी रस्तोगी, 14 वर्षीय बेटा और 8 वर्षीय बेटी रह गए. पति की मौत के बाद बच्चों और दुकान की जिम्मेदारी परिवार ने संभाली.

CCTV फुटेज में चोरी करती दिखी

इसी दौरान अमित की मां ने आरोप लगाया कि बहू स्वीटी का चाल-चलन बदल गया और उसका संबंध शहर के ही हर्षित राजवीर से हो गया. परिजनों के अनुसार, स्वीटी ने लॉकर में रखे करीब एक किलो सोना और अन्य कीमती गहने चोरी कर प्रेमी को सौंप दिए. इनमें मृतक के व्यक्तिगत गहने, पुश्तैनी गहने और मृतक अमित की बेटी की शादी के लिए रखे गहने शामिल हैं. चोरी का खुलासा तब हुआ, जब परिवार ने लॉकर खोला और गहने गायब मिले. सीसीटीवी फुटेज में स्वीटी खुद गहने निकालते हुए दिखी.

पत्नी ने चोरी की बात कबूल की थी

28 तारीख को परिवार ने स्वीटी से आमने-सामने बात की, जिसमें उसने चोरी कबूल भी कर ली और गहने वापस दिलाने का वादा किया, लेकिन उसी रात वह चुपचाप घर छोड़कर प्रेमी के पास चली गई. बताया जा रहा है कि जब परिजनों ने स्वीटी के भाई से पूरी बात बताई तो भाई ने प्रेमी हर्षित से संपर्क किया तो उसने धमकी दी कि अगर पीछा किया तो लाश भी नहीं मिलेगी.

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है और पुलिस से उम्मीद कर रहा है कि जल्द ही गहनों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.