Logo
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा...
Header Ad

पैरों की उंगलियों को हथौड़े से कूचा…दर्द से चीखती रही, फिर बहन को मार दी गोली… क्यों कातिल बना भाई?

0

बिहार के पूर्णिया में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक भाई ने अपनी ही बहन की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या करने से पहले भाई ने क्रूरता की हदें पार कर दीं. पहले बहन के पैरों की उंगलियों को हथौड़े से कूचा फिर गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल युवती को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

यह घटना मधुबनी बाजार स्थित महावीर स्थान के पास घटी. मृतका की पहचान छोटी कुमारी के रूप में हुई है, जो सुधीर केसरी की पुत्री थी. घटना की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गोली मारने से पहले युवती को शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी किया गया था. बताया जा रहा है कि उसके पैरों की उंगलियों को किसी भारी हथौड़े से कूचा गया था. फिर उसे गोली मार दी. आरोपी भाई को शक था कि उसकी बहन का किसी से अफेयर है. इसी को लेकर वह खुन्नस में था.

वारदात के बाद भाई फरार

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह पूरी घटना सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई थी. घर में पहले से ही हथियार छिपाकर रखा गया था. वहीं, घर के भीतर ही युवती को प्रताड़ित किया गया और बाद में गोली मारी गई. घटना के बाद आरोपी भाई फरार हो गया. इस बीच, परिजनों पर भी आरोप लग रहे हैं कि वे आरोपी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं.

मृतका के पिता ने बताया कि उसकी बेटी घर के दरवाजे पर गिरी हुई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, जिस जगह की बात पिता कर रहे हैं, वह भीड़भाड़ वाला इलाका है. वहां किसी ने गोली चलने की घटना को प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखा. इससे मामले पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मौके से कई अहम सुराग मिले हैं जिन्हें कब्जे में लिया गया है. फिलहाल पुलिस ने लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण और प्रताड़ना के विवरण साफ हो सकेंगे.

इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि एक भाई का अपनी ही बहन के साथ इतना निर्मम व्यवहार किसी ने सोचा भी नहीं था. प्रेम प्रसंग की वजह से हुई यह वारदात न सिर्फ परिवार बल्कि समाज के लिए भी शर्मनाक है. पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.