Logo
ब्रेकिंग
बाल, त्वचा और नाखूनों की खूबसूरती के लिए जरूरी है संतुलित पोषण, जानें डाइट का महत्व खनऊ में तकरोही चौकी इंचार्ज SI आनंद मिश्रा 4 दिन से लापता: पुलिस महकमे में हड़कंप, वाराणसी में मिली ... वोट बैंक के लिए वंदे मातरम् को भुलाया, कांग्रेस दफ्तर में हुआ पाप': चित्तौड़गढ़ में बरसे अमित शाह धौलपुर के दमोह झरने में आया पानी का तेज सैलाब: पिकनिक मनाने गए 100 युवक फंसे, SDRF ने रातभर चलाया रे... दक्षिण मुंबई के नेवी नगर में सनसनी: भारतीय नौसेना के नाविक, पत्नी और दो मासूम बच्चों के मिले शव; जां... जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन FIR मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: पुलिस जांच में दखल रोकने के लिए याचिका, CJP... मुरैना में बड़ा हादसा टला: उफनती चंबल में 150 यात्रियों से भरा स्टीमर हुआ बंद, 10 किमी दूर भिंड तक ब... हाईवे पर अचानक बिगड़ी ट्रक चालक की तबीयत, परिवहन चेक पॉइंट स्टाफ ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का संदिग्ध शव मिला: TMC ऑफिस में फंदे से लटके मिले, ... दिल्ली में महिलाओं को बड़ी राहत: DTC पिंक सहेली कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ी, 1 सितंबर से...
Header Ad

पंजाब के Teachers के लिए बड़ी खुशखबरी, आखिरी तारीख से पहले करें Apply

लुधियाना : शिक्षा विभाग पंजाब ने स्टेट टीचर अवार्ड, यंग टीचर अवार्ड, प्रशासनिक अवार्ड और स्पैशल टीचर अवार्ड-2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस संबंध में डायरैक्टोरेट स्कूल शिक्षा (सैकेंडरी), पंजाब द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, स्कूल प्रमुखों और शिक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि योग्य उम्मीदवारों का नामांकन 17 जुलाई तक विभागीय पोर्टल epunjabschool.gov.in पर किया जाए। शिक्षा विभाग द्वारा जारी नीतियों के अनुसार, स्टेट अवार्ड के लिए किसी भी अध्यापक, स्कूल प्रमुख या प्रबंधक को स्वयं आवेदन करने की अनुमति नहीं होगी। उनकी नामांकन प्रक्रिया केवल किसी अन्य अध्यापक, स्कूल प्रमुख, उच्चाधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, डिप्टी डायरैक्टर या निदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा ही की जा सकती है। नामांकन के लिए जरूरी है कि नामांकित व्यक्ति के बारे में 250 शब्दों की हस्तलिखित रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की जाए, जिसमें यह स्पष्ट हो कि संबंधित व्यक्ति को अवार्ड के लिए क्यों योग्य माना जा रहा है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन शिक्षकों या अधिकारियों पर विजीलैंस जांच, यौन उत्पीड़न या किसी अन्य गंभीर आरोप में कार्रवाई लंबित है, वे नामांकन के योग्य नहीं होंगे। प्राप्त नामांकन की स्क्रीनिंग और फिजिकल वैरीफिकेशन जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए नामों को राज्य स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुति देनी होगी। चयनित शिक्षकों और अधिकारियों को 5 सितम्बर 2025 को शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

पात्रता शर्तें
– स्टेट टीचर अवार्ड के लिए वे शिक्षक पात्र होंगे जिन्होंने नियमित सेवा में 10 वर्ष पूरे कर लिए हैं।
– यंग टीचर अवार्ड के लिए वे शिक्षक पात्र होंगे जिनकी सेवा 3 से 10 वर्ष के बीच है और जिन्होंने प्रोबैशन काल पूरा कर लिया है।
– प्रशासनिक अवार्ड के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी और डिप्टी जिला शिक्षा अधिकारी पात्र होंगे जिन्होंने संबंधित पद पर कम-से-कम एक वर्ष की सेवा की हो।
– स्पैशल टीचर अवार्ड के लिए वे शिक्षक पात्र होंगे जिन्हें 7 अक्तूबर 2022 के बाद विशेष कैडर में शामिल किया गया

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.