Logo
ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
Header Ad

पंजाब के सिविल अस्पताल में गुंडागर्दी का नाच, घटना CCTV में कैद

गुरदासपुर: बीती रात सिविल अस्पताल गुरदासपुर में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। झगड़े के बाद जब एक पक्ष इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर से जांच करवा रहा था तो दूसरे पक्ष के युवक डॉक्टर के कमरे में घुस गए और अस्पताल में आए घायलों पर हमला कर दिया। इस दौरान डॉक्टर ने भी भागकर अपनी जान बचाई। इस बीच हमलावरों ने अस्पताल में भी तोड़फोड़ की। जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

उधर, इस घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी आदित्य और डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर दलविन्द्रजीत सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की और कहा कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. भुनेश ने बताया कि उस रात ऐमरजेंसी रूम में थे। डॉ. रोहित एक पक्ष के की एमएलआर काट रहा था, तभी दूसरे पक्ष के युवकों ने डॉक्टर के कमरे में घुसकर घायल पर हमला कर दिया और अस्पताल में तोड़फोड़ की। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर रोहित अपनी जान बचाने के लिए भाग निकले। इस हमले का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि हमलावर पहले वार्ड में कपड़े से अपना चेहरा बांधते हैं और फिर डॉक्टर के कमरे में आकर दूसरे पक्ष पर हमला करते हैं और बाद में फरार हो जाते हैं।

डॉ. रोहित और डॉ. भूपेश ने बताया कि अस्पताल में आए दिन गुंडागर्दी होती रहती है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में दिन-रात केवल एक ही सुरक्षा गार्ड मौजूद रहता है, जिससे डॉक्टरों के लिए ऐसे माहौल में काम करना काफी मुश्किल हो जाता है। इस घटना को लेकर आज सिविल अस्पताल पहुंचे डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह और एसएसपी गुरदासपुर श्री आदित्य ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर हमलावरों की पहचान कर ली गई है। हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर ने कहा कि अस्पताल में की गई तोडफ़ोड़ का हर्जाना भी इन आरोपियों से भरवाया जाएगा तथा अस्पताल की सुरक्षा भी बहाल की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.