Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु... कल से हड़ताल पर रहेंगे जिले के 475 पटवारी, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश
Header Ad

पंजाब के इस सरकारी स्कूल को 15 दिनों में खाली करने के आदेश, जानें क्यों

लुधियाना : लुधियाना में जगराओं पुल के पास सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 15 दिनों के अंदर खाली करने के आदेश जारी किए गए हैं। जानकारी के अनुसार यहां रेलवे और शिक्षा विभाग आमने-सामने गया है। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। 4 जून को जारी किए गए नोटिस में उत्तर रेलवे लुधियाना के सीनियर सेक्शन इंजीनियर द्वारा कहा गया है कि 19 जून तक जमीन खाली नहीं किया जाता या जमीन के मालिकाना हक का वैध सबूत पेश नहीं किया जाया तो स्कूल की इमारत को गिराया जा सकता है।

इसके बाद स्कूल की प्रिंसिपल ने जिला शिक्षा अधिकारी को सूचना दी और इस मुद्दे के हल के लिए कोशिशें की जा रही हैं। वहीं इस स्कूल को बस स्टैंड के पास शिफ्ट किए जाने की भी चर्चा है। बता दें कि इस स्कूल में करीब 350 विद्यार्थियों को 2 शिफ्टों में पढाया जाता है। इसके बाद अब बच्चों पर संकट के बादल छा गए हैं। रेलवे अधिकारी का कहना है कि ये जमीन जमीन रेलवे की है और शिक्षा विभाग ने अभी जमीन के लिए जरूरी का भुगतान नहीं किया है। इसके बाद नोटिस जारी किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.