Logo
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा...
Header Ad

नीचे आतंकी बरसा रहे थे गोलियां, ऊपर जिपलाइन ऑपरेटर चिल्ला रहा था ‘अल्लाह हू अकबर’… अब पूछताछ में खुलेंगे राज!

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का एक नया वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें जिपलाइन करते हुए एक शख्स के कैमरे में आतंकी हमला करते दिख रहे हैं. वीडियो में फायरिंग की भी आवाज सुनाई दे रही है. जिपलाइन करने वाले पर्यटक ऋषि भट्ट का दावा है कि जब वह जिपलाइन कर रहा था, तब उनके ऑपरेटर ने “अल्लाह हू अकबर” का नारा लगाया था. पर्यटक के इस दावे को लेकर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) जिपलाइन ऑपरेटर से पूछताछ करेगी.

पर्यटक ऋषि भट्ट पहलगाम की बैसरन घाटी में परिवार समेत घूमने गए गए थे. जब वह जिपलाइन कर रहे थे, उसी दौरान आतंकी हमला हुआ. ऋषि भट्ट ने बताया कि हमला करीब 2:30 बजे हुआ था. जब वह जिपलाइन पर था उसी दौरान फायरिंग की आवाज आने लगी. वीडियो में दिख रहा है कि जिपलाइन ऑपरेटर पर्यटक ऋषि भट्ट को छोड़ते हुए तीन बार “अल्लाह हू अकबर” कहने के बाद “बिस्मिलाह” कहते हुए दिख रहा है.

जिपलाइन ऑपरेटर से होगी पूछताछ

पर्यटक ऋषि भट्ट के दावे और वीडियो के आधार पर एनआईए और जम्मू कश्मीर पुलिस जिपलाइन ऑपरेटर से पूछताछ करेगी. पर्यटक ने दावा किया है कि जब उसे जिपलाइन के लिए छोड़ा गया तो ऑपरेटर ने गोली की आवाज सुनते ही इस्लामिक नारेबाजी की, फिर उसे आगे भेजा. उन्होंने मीडिया को बताया कि वहां सबकुछ नॉर्मल था, कोई अंदाज नहीं था कि आतंकी हमला हो सकता है.

जिपलाइन ऑपरेटर जोर-जोर से बोला “अल्लाह हू अकबर”

जब वह जिपलाइन के दौरान अपनी वीडियो रिकॉर्ड कर रह था, तभी उसे फायरिंग की आवाज सुनाई दी. उनका कहना है कि जैसे ही फायरिंग की आवाज आई तभी जिपलाइन ऑपरेटर जोर-जोर से “अल्लाह हू अकबर” के बाए लगाने लगा. ऋषि भट्ट ने मीडिया को बताया कि उसने देखा कि 4 से 5 आतंकी पर्यटकों को गोली मार रहे हैं. वहां मौजूद लोग इधर-उधर भाग रहे हैं. उसने अपने परिवार के साथ छिपकर जान बचाई थी. इस आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोग मारे गए थे. आतंकियों ने उनका धर्म पूछकर उन्हें गोली मारी थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.