Logo
ब्रेकिंग
शिक्षक हरदास कुशवाहा के तबादले के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, मजना-खरगापुर मार्ग पर लगाया चक्काजाम MPPSC परीक्षा में दो ऑप्शन चुनने पर क्या होगा? हाईकोर्ट पहुंचा ओएमआर शीट और माइनस मार्किंग का विवाद बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन निर्माण कार्य के चलते 20 सितंबर से 16 अक्टूबर तक ट्रेनों का संचालन प्रभावि... दतिया के सहिड़ाखुर्द में रिश्तों को तार-तार करने वाली वारदात: 13 वर्षीय किशोरी से खेत में दुष्कर्म मुरैना में शादी के 42 दिन बाद नवविवाहिता शिक्षिका ने लगाई फांसी: अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम,... एमपी में 1.5 लाख शिक्षकों को देनी होगी पात्रता परीक्षा: 21 अगस्त से आवेदन शुरू, 12 अक्टूबर से एग्जाम... जबलपुर के रेस्टोरेंट में काम को लेकर विवाद, सहकर्मी ने 20 वर्षीय युवती की चाकू से गोदकर की हत्या नितिन नबीन ने घोषित की नई टीम: 13 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव और 12 महिलाओं को मिली जगह; जानें BJP संविधान ... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पहली SIT की फाइनल रिपोर्ट सौंपी गई, चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन... झारखंड भर्ती परीक्षा विवाद: NEET से कैसे अलग है राज्य का संकट? 2014 से जांच, 11वीं-13वीं JPSC और कान...
Header Ad

धौलाकुआं में अब नहीं होगा ट्रैफिक जाम… फर्राटे भरेंगे वाहन, NHAI ने बनाया ये खास प्लान

0

धौलाकुआं जंक्शन दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों में शमिल है. यहां हमेशा भारी ट्रैफिक देखने को मिलता है. बरसात में यहां लोगों के सामने जलभराव की समस्या आ जाती है. हालांकि अब ये नए रूप में दिखाई देगा. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसे भारी ट्रैफिक जाम से मुक्त करने की योजना बनाई है.

एनएचआई ने यहां सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य करने से लेकर, नए स्लिप रोड बनाने तक, कई बड़े प्लान तैयार किए हैं. एनएचआई तीन स्लिप वाली रोड बनाएगा, जिससे धौलाकुंआ के ट्रैफिक को राहत मिलेगी. ये स्लिप रोड एनएच-48 से नरेना की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए होगा. दिल्ली पुलिस से 748 वर्ग मीटर भूमि मांगी गई है.

ये भूमि सुब्रतो पार्क पुलिस पोस्ट के पास है. इस प्रोजेक्ट के तहत पुलिस पोस्ट के सामने वाला हिस्सा भी थोड़ा शिफ्ट किया जाएगा. एनएच-48 के सुब्रतो पार्क एयर फोर्स स्टेशन वाला भाग भी चौड़ा किए जाने का प्लान है. इसके लिए 78 पेड़ काटने होंगे या उनको शिप्ट करने का काम करना होगा. बरसात के समय में धौला कुआं की सड़कें तालाब नजर आती हैं. इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.

इस वजह से होता जलभराव

एनएचआई ने इस समस्या से लोगों छुटकारा दिलाने के लिए योजना बनाई है. हाल में की गई जांच में एनएच-48 के पास पिलर संख्या 156 के आसपास की नाली का कोई आउटलेट नहीं होने का पता चला. इस वजह से जलभराव होता है. फिर अंडरपास तक बाढ़ के हालात नजर आते हैं. एनएचआई की ओर से फिलहाल यहां अस्थाई पंप लगाए गए हैं. साथ ही नालियों की सफाई भी शुरू कर दी गई है. यही नहीं आउटलेट भी बनाया जा रहा है. पानी को तेजी से निकालने के लिए पीडब्ल्यूडी भी परेड ग्राउंड पर पंप लगाएगा.

क्यों रहता है जाम?

दिल्ली के बीच में मौजूद धौला कुआं पर वर्तमान में जाम लगना आम बात है. ये वो जगह है जहां सड़क एयरपोर्ट से आने वाली सड़क से लिंक होती है. साथ ही पश्चिमी दिल्ली से सेंट्रल दिल्ली, उत्तरी और पूर्वी दिल्ली को जाने वाले लोग भी यहीं से होकर गुजरते हैं. इसके अलावा दिल्ली से राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र जाने वाली गाड़ियां भी यहीं से गुजरती हैं. यही कारण है कि दिल्ली का धौला कुआं हमेशा व्यस्त रहता है.

इसके अलावा दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई कॉलेज भी धौला कुआं से सटे हुए हैं. यहां से मेट्रो की दो लाइन भी गुजरती हैं. यही कारण है कि लोगों की संख्या यहां काफी ज्यादा रहती है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.