Logo
ब्रेकिंग
नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने ज... कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में ... बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रे... रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स... रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्व... छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला गरमाया: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र सागर-रीवा-शहडोल संभाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; टीकमगढ़ में नाले उफान पर, भोपाल में सीजन कोटे क... इंदौर में रेलवे में TTE बनवाने के नाम पर चूड़ी कारोबारी से ₹18.50 लाख की ठगी: पत्नी और ससुराल पक्ष प... इंदौर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में अचानक धंसी सड़क: वाल्मीकि बस्ती में हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा, वाहन चाल...
Header Ad

दो साल पहले भगाई थी गर्लफ्रेंड, जेल भी गया… बॉयफ्रेंड की अब मिली लाश, आंख में लगी थी गोली

उत्तर प्रदेश के मेरठ में प्रेम-प्रसंग के पीछे युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. मामला भवनपुर थाना इलाके का है. मृतक की पहचान तुषार सैनी (22) के रूप में हुई है. युवक की हत्या भवनपुर थाना इलाके के राली चौहान गेसूपुर मार्ग स्थित काली नदी के पास की गई. मृतक मेडिकल थाना इलाके के सराय काजी आवास कॉलोनी का रहने वाला था.

मृतक तुषार के पास से एक तमंचा पड़ा मिला. साथ ही मौके से स्कूटी और 1200 रुपये भी मिले. मृतक युवक की मां ने कॉलोनी में ही रहने वाली युवती काजल उसके भाई अंकित, मोनू और कंचन के खिलाफ हत्या का नामजद मामला दर्ज करवाया है. आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए मृतक पक्ष के लोगों ने मेडिकल कॉलेज के सामने गढ़ रोड पर एक घंटे जाम लगाया. पुलिस शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला मान रही है. बताया जा रहा है कि मृतक तुषार का उसके पड़ोस में रहने वाली काजल के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था.

मृतक दो साल पहले युवती को लेकर भागा था

तुषार दो साल पहले 2023 में काजल को लेकर भाग भी गया था. काजल के पिता ने तुषार के खिलाफ मेडिकल थाने मेंं शिकायत दर्ज कराई थी. तुषार जेल गया था. बाद में वो जमानत पर बाहर आया था. ये मामला कोर्ट में है. बीते दो महीने से मृतक अपनी बड़ी बहन के साथ ब्रह्मपुरी में रह रहा था. गुरुवार को मामले में तुषार की कोर्ट में तारीख थी. गुरुवार को तुषार कोर्ट आया था, लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा. शुक्रवार सुबह उसकी मौत की सूचना पहुंच गई. राली चौहान गेसूपुर मार्ग स्थित काली नदी के पास स्थित मुल्तान की ट्यूबवेल के पास उसका शव मिला. उसके बाईं आंख में गोली लगी थी.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. प्रेम-प्रसंग के मामले की भी जांच चल रही है. परिवार वालों ने जो तहरीर दी है, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.