Logo
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा...
Header Ad

दुर्ग में 2 अलग-अलग सड़क हादसे, 6 साल के मासूम और पिता समेत 4 लोगों की कई जान

0

दुर्ग: जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 4 लोगों की जान चली गई. इनमें पिता और 6 साल का बेटा भी शामिल है. पहला हादसा नंदिनी टाउनशिप में हुआ, जबकि दूसरा हादसा बोरी थाना क्षेत्र के लिटिया-बोरी मार्ग पर घटित हुआ. दोनों घटनाओं में 3 लोग गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं.

पहला हादसा नंदिनी टाउनशिप: दशहरा मैदान के पास रात करीब 9 बजे यहां हादसा हुआ. जानकारी के अनुसार, 40 साल का सुखदेव साहू अपनी पत्नी के जन्मदिन के अवसर पर अपने दोनों बच्चों अरमान (6 साल) और आराध्या (8 साल) को लेकर केक लेने निकला था. इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

पिता और बच्चे ने तोड़ा दम: हादसे में सुखदेव और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं दूसरी बाइक पर सवार शख्स भी चोटिल हुआ. सभी को नंदिनी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. इस दौरान 6 साल के अरमान ने दम तोड़ दिया. इलाज के दौरान रविवार सुबह पिता सुखदेव की भी मौत हो गई. जबकि 8 साल की आराध्या सेक्टर-9 अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रही है. पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दूसरी घटना 19 सितंबर की: बोरी थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े पूरदा के पास हादसा हुआ. 3 दोस्त कार से कवर्धा से वापस आ रहे थे. कार की स्पीड बहुत तेज थी और ड्राइवर गाड़ी को लहरा कर चला रहा था. इसी बीच गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा. हादसे में आशीष चौधरी और रविश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि कार चला रहा दीपक सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ है. पुलिस ने दीपक सिंह को इस हादसे का दोषी ठहराया है.

इन दोनों घटनाओं ने जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक ओर तेज रफ्तार और लापरवाही ने मासूम बच्चे और पिता की जान ले ली, वहीं दूसरी ओर युवाओं की जोखिम भरी ड्राइविंग की वजह से जान चली गई. स्थानीय लोग लगातार सड़क पर स्पीड कंट्रोल और सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग कर रहे हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.