Logo
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा...
Header Ad

दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेज की लाइब्रेरी में लगी आग का तांडव, तीन फ्लोर जलकर राख, परीक्षा रद्द

दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसजीजीएससीसी) की लाइब्रेरी में गुरुवार सुबह आग लग गई. ये आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते इसने बिल्डिंग के तीन फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया. पूरा परिसर धुंआ-धुंआ हो गया. आग की लपटें दूर तक देखी जा सकती थीं. आग लगते ही परिसर का खाली करवा लिया गया और इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई.

सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया. कॉलेज के अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को सुबह करीब 8:55 बजे आग लगने की सूचना दी गई. डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि आग ने चार फ्लोर वाली लाइब्रेरी की पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया था.

सेमेस्टर परीक्षा रद्द

मौके पर दमकल की 11 गाड़ियां भेजी गईं और करीब 9:40 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया. आग लगने की इस घटना की वजह से कॉलेज में सुबह की पाली में होने वाली सेमेस्टर परीक्षा रद्द कर दी गई. कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को आश्वस्त किया है कि परीक्षा की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी.

डीयू के कॉलेज में क्यों लगी आग?

कॉलेज अधिकारियों के अनुसार, आग लगने का कारण पुस्तकालय के सर्वर में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. इस हादसे में पुस्तकालय का एक बड़ा हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसमें विशेष रूप से पुरानी और दुर्लभ पुस्तकों का संग्रह था.

कब होगी परीक्षा?

कॉलेज के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी, “एसजीजीएससीसी में 15 मई की सुबह होने वाली परीक्षा रद्द कर दी गई है. वैकल्पिक तिथि और कार्यक्रम की घोषणा जल्द की जाएगी.”

कितना हुआ नुकसान?

अधिकारी ने बताया कि सैकड़ों पुस्तकें जलकर राख हो गई हैं और सबसे अधिक नुकसान पुराने संग्रह वाले खंड को हुआ है. फिलहाल पुस्तकालय में धुआं भरा हुआ है, जिससे नुकसान का सटीक आकलन करना संभव नहीं हो पा रहा है.

उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. आग लगने के सही कारण और नुकसान का विस्तृत आकलन करने के लिए जांच जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.