Logo
ब्रेकिंग
देश में मानसून का तांडव: उत्तराखंड-हिमाचल में फ्लैश फ्लड का खतरा; यूपी के 24 जिलों में आंधी-बिजली और... प्रयागराज में बाढ़ का खतरा: गंगा-यमुना में उफान के बाद रेड अलर्ट जारी, 24 घंटे में 1 मीटर बढ़ा जलस्त... नोएडा में बिजली चोरी का बड़ा खेल: 1 कनेक्शन से 150 घरों में सप्लाई, ₹11 प्रति यूनिट वसूली; 3000 अवैध... पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव में बड़ा उलटफेर: मतदान से पहले ABVP और SOI आए साथ, अध्यक्ष पद के लिए मिला सम... नेपाल भूस्खलन में फंसे महाराष्ट्र के मानसरोवर यात्री; पुणे का अन्नमदेवरा दंपति लापता, ठाणे के 10 श्र... 'भारत महाशक्ति नहीं, निस्वार्थ सेवा से बना विश्वगुरु': कनाडा के टोरंटो में बोले RSS प्रमुख मोहन भागव... बिहार में सियासी घमासान: शिक्षा मंत्री ने विपक्ष और स्वास्थ्य मंत्री को घेरा, बोले- पीएम मोदी व नीती... चॉकलेट का लालच देकर सीढ़ियों के नीचे ले जाता था ड्राइवर; बवाना के निजी स्कूल में बच्ची से दरिंदगी, आ... अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पुलिस मुठभेड़ में 50-50 हजारी दो शार्प शूटर ढेर, गोगी गैंग से जुड... मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म...
Header Ad

थाने में गिरी हाईटेंशन लाइन, पलक झपकते आग से घिरा पूरा थाना; आग बुझाने में जुटी आधा दर्जन दमकल

उत्तर प्रदेश के संभल स्थित हयात नगर थाने पर हाईटेंशन लाइन गिर गई है. इस घटना में पूरा थाना आग की चपेट में आ गया है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन दमकल गाड़ियों ने आग को काबू करने की कोशिश तेज कर दी है. घटना शनिवार देर शाम की है. गनीमत है कि इस घटना में कोई पुलिसकर्मी या फरियादी आग या करंट की चपेट में आया. आग थाने में खड़ी जब्त गाड़ियों में लगी है. पुलिस के मुताबिक आग की घेराबंदी कर फैलने से रोक लिया गया है.

जानकारी के मुताबिक थाना भवन के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की लाइन जा रही है. इस लाइन में फाल्ट होने की वजह से शनिवार की देर शाम एक तार टूट कर गिर गया. तार थाने में खड़ी एक गाड़ी के ऊपर गिरा और देखते ही देखते आग लग गई. जब तक घटना की जानकारी थाने में बैठे पुलिसकर्मियों को मिली, आग ने विकराल रूप ले लिया. इससे थाने में हड़कंप मच गया और अफरा तफरी की स्थिति बन गई. आनन फानन में मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई.

मालखाने में खड़ी गाड़ियों में लगी आग

इस सूचना पर पहले तीन दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंच कर आग को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति को देखते हुए तीन दमकल और आए. पुलिस के मुताबिक आग की घेराबंदी कर ली गई है. अब दमकल टीम आग को बुझाने का प्रयास कर रही है. पुलिस ने बताया कि यह सभी गाड़ियां थाने के मालखाने में जमा थीं. आशंका है कि इस घटना में एक दर्जन से अधिक गाड़ियां जलकर ढांचे में तब्दील हो चुकी हैं. इनमें एक कार, ट्रक, मिनी ट्रक, टेंपो और ई-रिक्शा शामिल हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.