Logo
ब्रेकिंग
₹1200 नहीं, बस पानी चाहिए! — बैतूल के बल्हेगांव में लाडली बहनों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कोठीबाजार में अतिक्रमण हटाओ मुहिम की आशंका से हड़कंप, SDM ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण पत्नी ने साथ चलने किया इंकार,पति ने लगा ली फांसी,विवाद के कारण 24 घंटे बाद हुआ पीएम 57 CSC सेंटरों पर कार्रवाई,ID की ब्लॉक बरेठा में ट्राले ने तीन कारों, बाइक सवारों को कुचला, पुलिस ASI की पत्नी की मौत इंदौर में सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती दीपाली डागा को मिला रवींद्रनाथ टैगोर नेशनल ... जिला अस्पताल को बड़ा झटका — डॉक्टर आनंद मालवीय ने 15 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा मुलताई रेलवे स्टेशन पर ईमानदारी की मिसाल: जमात के लोगों की मदत से मिला सीमा का बैग कांग्रेस की पांच सदस्यीय जिला अनुशासन समिति गठित, पार्टीविरोधी गतिविधियों पर तत्काल होगी कार्रवाई 48 जिलों में फर्जी हाजिरी का फंडा — बैतूल के 5 डॉक्टर्स के भी सार्थक ऐप घोटाले में शामिल होने का आरो...
Header Ad

‘थल्ले जट्ट दे काली बुगाटी…आंख ते चश्मा काला’ गाने पर कार में बैठ स्टंट मारा और फिर…

जालंधर : जैजी-बी के पंजाबी गाने थल्ले जट्ट दे काली बुगाटी आंख ते चश्मा काला पर रील बना कर कार से स्टंट मारने की रील वायरल होने के बाद पुलिस ने भी एक्शन ले लिया। पुलिस ने कार का नंबर ट्रेस करके कार मालिक को तलब किया और गाड़ी का मोटा चालान काट दिया।

ई.आर.एस. के इंचार्ज इंस्पैक्टर रशमिंदर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हुई थी जिसमें वॉक्स वैगन गाड़ी के शीशों पर जैड ब्लैक फिल्म लगी हुई थी। एक्स्ट्रा चौड़े टायर थे और लाइटिंग भी ट्रैफिक नियमों के विपरीत थी। जैसे ही वीडियो उनके पास आई तो उन्होंने कार का नंबर ट्रेस किया और कार मालिक को ट्रैफिक पुलिस थाने तलब किया।

ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी पर लगी सभी ब्लैक फिल्में उतारी जिसके बाद मोटा चालान काटा गया। ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी के मालिक को टायर भी बदलने को कहा है। इंस्पैक्टर रशमिंदर सिंह ने कहा कि कार चालक ने रोड पर गाड़ी चलाते हुए स्टंट मारते हुए कार का दरवाजा भी खोल दिया था, जिससे कोई हादसा भी हो सकता था। ऐसे में अगर किसी ने भी इस तरह की वीडियो बनाई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की नजर सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर हैं, अगर किसी ने भी सोशल मीडिया पर इस तरह की वीडियो डाली या फिर किसी राहगीर ने उन तक इस तरह से स्टंट करते की वीडियो बना पहुंचाई तो उसके खिलाफ कार्रवाई तय है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.