Logo
ब्रेकिंग
Jharkhand News: 'देर है अंधेर नहीं'; रंजय सिंह मर्डर केस के फैसले पर बोलीं पूर्णिमा नीरज सिंह, दोनों... Sardar Patel Jayanti: राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल होगी 'झारखंड जगुआर'; देश देखेगा STF का अनुश... Rozgar Mela Ranchi: 20वें रोजगार मेले में बोले पीएम मोदी— '2047 के विकसित भारत का आधार हैं हमारे युव... MP Scooty Yojana 2026: सीएम मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों के 7500 टॉपर्स को बांटी ई-स्कूटी; 1.20 लाख त... Ujjain Politics: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को बीजेपी रथ से उतारा; बाबा साहेब प्रतिमा के पास बैठ जताय... Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार... Houthi Attacks on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की भारत ने की कड़ी निंदा, क्षे... North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ...
Header Ad

जंगली जानवरों के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आया किसान, दो लोगों पर मामला दर्ज

शहडोल: जंगली जानवरों से खेती नष्ट होने से बचाने के लिए खेत में बिछाए गए करेंट के जाल में फंसने से एक किसान की दर्दनाक मौत का मामला शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के खंडहुली गांव से सामने आया है। जिस किसान के खेत में चौकीदार किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हुई थी, वह किसान ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर मृतक का शव अपने खेत से उठाकर खुद को बचाने के लिए दूसरे जगह रख दिया था, इस व्यक्ति ने इसके बाद मृतक को ठिकाने लगाकर यह समझ लिया था, कि वह पुलिस की नजरों से बच जाएगा। लेकिन पुलिस ने तहकीकात के बाद आखिरकार आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के खड़हुली गांव के रहने वाले किसान सुंदर लाल कहार ने अपने खेत में लगी चने की फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए 11 हजार वोल्ट का करंट की जाल बिछाया था, जहां खेत की रखवाली कर रहे किसान शिव प्रसाद कोल की रात में उस करंट की चपेट में आने से तड़फ – तड़फ कर मौत हो गई, जब यह बात खेत मालिक सुंदर लाल कहार को पता लगी तो उन्होंने इससे बचने के लिए अपने एक अन्य साथी राज कुमार कुशवाहा के साथ मिलकर मृतक शिव प्रसाद कोल का शव अपने खेत से उठाकर दूर फेंक दिया।

इस व्यक्ति ने इसके बाद मृतक को ठिकाने लगाकर यह समझ लिया था, कि वह पुलिस की नजरों से बच जाएगा। लेकिन पुलिस ने जांच के बाद आखिरकार इस मामले का खुलासा करते हुए दोनों व्यक्तियों कें खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.