Logo
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा...
Header Ad

गुना में फिर बने तनाव के हालात! दर्जनों लोगों ने मचाया उत्पात, पत्थर फेकें, पुलिस फोर्स ने संभाला मोर्चा

गुना: गुना में सोमवार को एक बार फिर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। विरोध करने के लिए हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि हनुमान चौराहे पर एकत्रित हुए। इस दौरान नारेबाजी की गई और हजारों लोग विश्व हिंदू परिषद-बजरंगदल के नेतृत्व में ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंच गए। ज्ञापन में हिंदू संगठनों ने चल समारोह पर पथराव मामले में हुई एफआईआर में आरोपियों की संख्या बढ़ाने और मुख्य आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। इसके बाद अचानक दर्जनों लोग उसी कर्नलगंज इलाके में पहुंच गए, जहां शनिवार को पथराव की घटना सामने आई थी। लगभग 50 से ज्यादा लोगों ने उपद्रव मचाते हुए पोस्ट ऑफिस के सामने वाली गली में स्थित एक सम्प्रदाय विशेष के घरों पर पथराव शुरु कर दिया। कई मकानों पर पत्थर फेंकने के दौरान बिजली के मीटर तोड़ दिए, कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। अफरा-तफरी और पत्थरबाजी का माहौल बनते हुए इलाके के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी।

बताया जा रहा है कि करीब 15 मिनट बाद पुलिस कप्तान संजीव कुमार सिन्हा, एसडीएम शिवानी पाठक, तहसीलदार गौरीशंकर बैरवा के नेतृत्व में सैकड़ों पुलिसकर्मी उपद्रवियों को खदेडऩे के लिए कर्नलगंज पहुंचे थे। उपद्रवियों को नियंत्रित करने और खदेड़ने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा। पुलिस ने प्रताप छात्रावास की ओर एकत्रित हो रहे लोगों को भी बलपूर्वक खदेड़ा और हंगामा नहीं करने की चेतावनी दी। हालांकि घटनाक्रम की जानकारी धीरे-धीरे पूरे शहर में आग की तरह फैल गई और दुकानदार अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद करने लगे।

इसके बाद कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, एसपी संजीव कुमार सिन्हा, एसडीएम शिवानी पाठक और अन्य अधिकारी तेलघानी से जयस्तम्भ चौराहे तक पैदल रवाना हुए और दुकानदारों को बताया कि हालात सामान्य हैं, किसी तरह के तनाव की स्थिति नहीं है लोग अपने दुकानें खोले और व्यापार शुरु कर दें। इसी बीच गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने शहरवासियों के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने बताया कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर रखा है, किसी तरह के तनावपूर्ण हालात नहीं हैं। लोग नियमित दिनचर्या जारी रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

शहर कोतवाली पहुंची महिलाएं

पत्थरबाजी और गाली-गलौज की घटना के बाद कर्नलगंज के पोस्ट ऑफिस के आसपास रहने वाली दर्जनों महिलाएं शहर कोतवाली पहुंच गईं। उनका तर्क था कि शनिवार की घटना इस इलाके से काफी दूर हुई थी, लेकिन उपद्रव करने वाले लोगों ने उनके घरों को बेवजह निशाना बनाया। महिलाओं ने दावा किया कि उत्पातियों द्वारा उनके साथ बदसलूकी की गई है। हालांकि शहर कोतवाली में मौजूद पुलिस अधिकारियों ने समझाइश दी कि किसी तरह की स्थिति को नहीं बिगड़ने दिया जाएगा। पुलिस इलाके में लगातार गश्त करेगी और हंगामा करने वाला कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का आश्वासन मिलने पर महिलाएं मान गईं, जिन्हें शहर कोतवाली के पुलिस वाहन से उनके घर रवाना किया गया है। दोपहर लगभग 2 बजे तक शहर के हालात सामान्य हो चुके हैं और धीरे-धीरे बाजार भी खुल गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.