Logo
ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
Header Ad

खंडवा में तोतों की तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जाल बिछाकर पकड़े थे 27 तोते

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में लंबे समय से तोतों (रेड रोज पैरा किट) की तस्करी करने वाले सक्रिय थे। जिस पर वन विभाग कार्रवाई के लिए जाल बिछाए बैठा था। जिसमें वन अमले को सफलता मिली और दो आरोपियों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कालजाखेड़ी इलाके में लगे नीम के पेड़ पर जाल बिछाकर 27 तोतों को पकड़ा था। आरोपी एक तोता महज 25 से 30 रुपए में बेचते हैं। जो वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध है।

एसडीओ संदीप वास्कले ने बताया मुखबिर से खबर मिल रही थी कि रेड रोज पैरा किट वाले तोतों को पकड़कर उनकी खरीद-फरोख्त की जा रही है। वन विभाग की टीम जब भी पहुंची आरोपी फरार हो जाते थे। शनिवार शाम जेपी मिश्रा को सूचना मिली कि कालजाखेड़ी इलाके में तोतां के सौदागर तोता पकड़ने आए हैं। वे नीम के पेड़ पर जाल बिछाकर बैठे हैं। इस पर रेंजर मिश्रा और वन रक्षक विकास चौहान व दीपेश दांगोरे मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपियों ने 27 तोते पकड़कर झोले में भर लिए थे। वे तोतों से भरा झोला छोड़कर भागने लगे। वनकर्मियों ने पीछा कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी का नाम भीमा मोंगिया निवासी घासपुरा व सोनू कहार निवासी सियाराम चौक है। आरोपियों ने पूछताछ में कबूला कि वे गली-गली घूमकर और ऑर्डर पर तोतो को बेचते हैं।

तीन साल की जेल व एक लाख जुर्माने का प्रावधान

रेंजर मिश्रा ने बताया गुलाब के छल्ले वाले तोते वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के शेड्यूल-2 पार्ट-बी में आते हैं। इन्हें पकड़ना, खरीदना-बेचना व पिंजरे में बंद करके रखना भी अपराध है। आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा 2, 9 और 51 के तहत केस दर्ज किया है। इसमें आरोपियों का दोष सिद्ध होने पर उन्हें दो साल की जेल या 1 लाख रुपए जुर्माना या फिर दोनों से दंडित किया जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.