Logo
ब्रेकिंग
परिसीमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र: सर्वदलीय बैठक की मांग दोहराई नेपाल के हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्र में प्रलयंकारी बाढ़: 300 से अधिक भारतीय लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जा... ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
Header Ad

इस June टूटा 2013 का रिकार्ड, Chandigarh में जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

चंडीगढ़: सोमवार देर रात पौने 2 घंटे में 72.3 मिलीमीटर बारिश ने चंडीगढ़ के इतिहास में जून महीने में बारिश के तमाम रिकार्ड ध्वस्त कर दिए। इससे पहले साल 2013 में जून के महीने में सबसे ज्यादा बारिश का रिकार्ड दर्ज था।

जून, 2013 में शहर में न सिर्फ सबसे ज्यादा बारिश रिकार्ड दर्ज थी, बल्कि अब तक सबसे जल्दी मानसून भी 2013 में ही पहुंचा था। तीन दिन से ही रही बारिश ने 2013 के रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया है। जून 2013 में 251.5 मिलीमीटर बारिश हुई थी, लेकिन इस बार 263.9 मिमी पानी बरसा। इस तरह इस साल जून में लोगों ने सबसे ज्यादा बारिश देखी। अब इस बार जून का महीना सामान्य से 68.6 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज करवाकर विदा हुआ है।

5 जुलाई के बाद होगी कम
4 दिन भारी बारिश के बाद अभी कुछ दिन और बारिश के स्पैल आते रहेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि बारिश के लिए कई सिस्टम अभी मददगार बने हुए हैं। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के साथ अप्पर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के साथ ती प्रेशर एरिया बारिश में मदद करेंगे। सभी कारणों की मदद से पहली से 4 जुलाई के बीच बारिश के अच्छे स्पैल आते रहेंगे। 5 जुलाई के बाद बारिश कुछ कम हो सकती है, लेकिन मानसून कमजोर नहीं पड़ेगा। चंडीगढ़ शहर में जुलाई के महीने होने वाली बारिश ही मानसून की बारिश की 60 फीसदी बारिश करती है। अगस्त और सितम्बर के महीने मानसून की शेष 40 फीसदी बारिश की भरपाई करते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.