Logo
ब्रेकिंग
North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5...
Header Ad

आसमान से बरसी आफत की बारिश! होशियारपुर में 12 से अधिक गांवों का टूटा संपर्क, बने टापू

0

होशियारपुर/मुकेरियां : पंजाब में दो दिनों से भारी बारिश का कहर जारी है, जिससे नदियों का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। होशियारपुर में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण पहाड़ों से आ रहा बेहिसाब पानी चौ के जरिए ब्यास नदी में मिल रहा है।

बता दें कि आमतौर पर ये चौ ज़्यादातर सूखे रहते हैं, लेकिन जब भारी बारिश होती है, तो ये चौ दरिया का रूप ले लेते हैं। भारी बारिश के कारण चौ में जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिस कारण 12 से ज़्यादा गांवों का संपर्क दसूहा-तलवाड़ा मुख्य मार्ग से पूरी तरह टूट गया है। गांवों के लोगों के लिए आवाजाही की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है और यह स्थिति बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक सभी के लिए चिंता का विषय बन गई है।

आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान होशियारपुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। शहर में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे मौसम काफी सुहावना हो गया। शहर के पास से गुजरने वाले भंगी चौ में भी उफान देखनो को मिला।

बाढ़ के कारण चौ के दूसरी ओर से शहर की ओर जाने वाला यातायात ठप हो गया। बाढ़ के कारण भंगी चौ पुल पर और उसके आसपास ट्रैफिक जाम लग गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश का यह सिलसिला जारी रह सकता है। बारिश के कारण शहर में यातायात और कारोबार पर भी असर पड़ा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.