Logo
ब्रेकिंग
Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी... Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ...
Header Ad

आज होगा iPhone SE 4 का दीदार, यहां देखें एपल का लाइव इवेंट

एपल के इस फोन का इंतजार लंबे समय से चल रहा था. इस फोन से लोगों की काफी उम्मीदें जुड़ी हैं. कि ये आने वाला आईफोन सस्ता होगा जिसे ज्यादातर लोग खरीद सकेंगे. इसके अलावा इस फोन का साइज कॉम्पैक्ट होगा और इसमें बेहतरीन कैमरा मिलेगा. ऐसी कई एक्सपेक्टेशन लोगों ने आईफोन SE4 के लिए रखी हुई हैं. एपल का अपकमिंग सारी उम्मीदों पर खरा उतरेगा या नहीं. ये जानने के लिए एपल का लाइव इवेंट देख सकते हैं. कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में एपल पार्क में होने वाले इवेंट की हर अपडेट पर आप नजर रख सकते हैं. इसके लिए आपको ऑनलाइन इन प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग का मौका मिल रहा है.

कहां देखें एपल का लाइव इवेंट?

एपल का लाइव इवेंट देखने के लिए आपको कहीं और नहीं जाना है. आप घर बैठे ऑनलाइन देख सकते हैं. इस इवेंट की हर अपडेट आप की ऑफि शियल वेबसाइट पर देख सकते हैं. इसके अलावा एपल की ऑफिशियल वेबसाइट (Apple.com) पर देख सकते हैं. इसके अलावा एपल के यूट्यूब चैनल और एपल टीवी ऐप पर आसानी से देख सकते हैं.

iPhone SE4 में मिल सकते हैं ये फीचर्स

रिपोर्टस के मुताबिक, एपल का ये फोन पॉकेट फ्रेंडली हो सकता है. इसकी कीमत एपल के बाकी मॉडल्स की तुलना में काफी कम होगी. अपकमिंग आईफोन नए डिजाइन के साथ आने वाला है. इसमें आपको 6.1-इंच की बड़ी OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है. फोटो-वीडियोग्राफी के लिए इसमें शानदार कैमरा मिल सकता है. जो 48 मेगापिक्सल का हो सकता है. एपल का अपकमिंग iPhone SE 4 लाइनअप में गेम-चेंजर साबित हो सकता है.

कितनी होगी भारत में कीमत?

वैसे तो लोगों को उम्मीद है कि इस बार एपल अपना अब तक का सबसे सस्ता आईफोन लॉन्च करने वाला है. इसमें रूमर में कितनी सच्चाई है ये तो आज एपल के इवेंट में देखकर ही पता चल सकता है. लेकिन अगर एक्सपेक्टेड कीमत की बात करें तो भारत में आईफोन SE 4 लगभग 50,000 रुपये में लॉन्च हो सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.