Logo
ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
Header Ad

आज से शुरू होने वाली Retreat Ceremony को लेकर लिया ये बड़ा फैसला

तरनतारन: पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हालात काफी तनावपूर्ण हो गए थे। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर सख्त पाबंदियां लगाने के साथ-साथ बड़े स्तर पर सैन्य कार्रवाई भी की थी। इसी दौरान दोनों देशों ने सीमा पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी को भी बंद करने का फैसला किया था।

अब जब युद्धविराम के बाद हालात स्थिर हो गए हैं, तो भारत-पाकिस्तान के बीच रिट्रीट सेरेमनी एक बार फिर से शुरू होने जा रही है। इस दौरान BSF और पाक रेंजर्स हाथ नहीं मिलाएंगे, साथ ही सरहदों के बीच बंद रहेंगे अटारी-वाघा गेट। हुसैनीवाला और सादकी बॉर्डर पर यह सेरेमनी आज शाम 6 बजे से शुरू हो जाएगी। हालांकि, आज के कार्यक्रम में सिर्फ मीडियाकर्मियों को ही शामिल होने की अनुमति दी गई है, लेकिन कल (बुधवार) से आम जनता भी पहले की तरह इस आयोजन का हिस्सा बन सकेगी। इसके अलावा, सीमा पार खेतों में खेती करने वाले किसानों के लिए कांटेदार तारें हटा दी गई हैं, जिससे वे अपने काम को सुचारू रूप से जारी रख सकें।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। इस हमले का जवाब देने के लिए भारत ने 6 मई की रात को “ऑपरेशन सिंदूर” शुरू किया था, जिसमें पाकिस्तान स्थित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर दिया गया था। इसके बाद दोनों देशों ने न केवल रिट्रीट सेरेमनी बंद कर दी थी बल्कि एक-दूसरे पर कई सख्त प्रतिबंध भी लगाए थे। हालांकि, 10 मई को दोनों देशों की सेनाएं युद्धविराम पर सहमत हो गईं, जिसके बाद माहौल शांत होते ही रिट्रीट सेरेमनी को दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.