Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

होली के दिन BJP महिला मोर्चा अध्यक्ष की बेटी की मौत, कार हादसे में गंवाई जान, पार्टी कर वापस लौट रही थी घर

होली के दिन छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे का शिकार भिलाई भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी ऋचा कौशिक की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं कार सवार तीन युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. उनका इलज चल रहा है.

इस घटना के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक गाड़ी से निकलकर शराब की बॉटल लेकर झाड़ियों में फेंकता हुआ दिखाई दिया. हादसा दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ. फिलहाल पुलिस इस हादसे की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, स्वीटी कौशिक की 22 वर्षीय बेटी ऋचा कौशिक 14 मार्च की दोपहर 3 बजे होली के दिन अपन दोस्तों के साथ दुर्ग अंजोरा की तरफ खाना के लिए जा रही थी. सभी लोग स्कोडा कार CG 07 CP 7214 से अंजोरा पहुंचे. उन्होंने वहां खाना खाया. इस बीच वापसी के दौरान दुर्ग-राजनांदगांव बाईपास मार्ग पर उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया.

तीन युवक गंभीर रूप से घायल

बताया जा रहा है कि कार डिवाइडर से टकराकर हवा में उछली और कई बार पलटते हुए सड़क किनारे गिरी. दुर्घटना इतनी तेज थी कार टोटल लॉस कंडीशन में पहुंच गई. बताया जा रहा है कि चालक और उसके साथियों ने शराब पी थी. कार के पास से शराब की बोतल भी मिली है. इस हादसे में ऋचा कौशिक की मौत हो गई. वहीं, क्राइम एएसआई गुप्तेश्वर यादव के बेटे मयंक यादव निवासी कोहका, आयुष यादव पिता परमेश्वर यादव (25 साल) निवासी औद्योगिक क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड और हर्ष यादव (24 साल) निवासी कोहका भिलाई घायल हुए हैं.

कोमा में चली गई थी ऋचा कौशिक

ऋचा कौशिक को उपचार के लिए रामकृष्ण केयर अस्पताल रायपुर ले जाया गया, सिर पर आई गंभीर चोट की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया. इलाज के दौरान ही उनके ब्रेन ने काम करना बंद कर दिया और वो कोमा में चली गईं. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौत हो गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.