Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

होटलों में बना रखा था ठिकाना… दिल्ली पुलिस ने अवैध बांग्लादेशियों पर ऐसे कसा शिकंजा

साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने दिल्ली कैंट में अवैध रूप से रह रहे चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. यह सभी एक ही परिवार के रहने वाले हैं. पुलिस को लोकल लोगों से इनपुट मिले थे कि कुछ बांग्लादेशी लोग महिपालपुर इलाके में मौजूद हैं. महोम्मद रोहन ढाका बांग्लादेश, सुहेल अहमद मीरगंज बांग्लादेश, महोम्मद जुबराज खर्रा बांग्लादेश औरअबु केस ढाका, बांग्लादेश के रहने वाले हैं. इन सभी को FRRO की मदद से बांग्लादेश डिपोर्ट किया जा चुका है. यह सभी भारत में अवैध रूप से रह रहे थे, जबकि इन सभी का वीजा एक्सपायर हो चुका है. पुलिस से बचने के लिए यह सभी लोग अपनी पहचान को छिपाने के लिए होटलों मे भी रुके थे.

जब पुलिस को लोकल लोगों से यह इनपुट मिले कि ये होटलों मे भी ठहरे थे तो पुलिस टीम ने चार व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया. जब इनके दस्तावेज खंगाले गए तो यह जानकारी मिली कि इन सभी का वीजा तो एक्सपायर हो चुका है और यह लोग इल्लीगल तरीके से दिल्ली में बसे हुए थे. पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सभी ने बताया कि इन लोगों ने अपने इलाज के लिए भारत का वीजा लिया था. पुर्तगाल का वीजा भी इन्होनें प्राप्त किया था. दिल्ली में ये लोग कई होटलों में छिपकर रहे थे.

इसके अलावा, दिल्ली पुलिस की सेंटर जिला पुलिस ने भी अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाई की. सेंटर जिला पुलिस ने भी 6 अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को पकड़ा. ये लोग पहचान छिपाकर दिल्ली में बसे हुए थे और चूड़ीवाला चांदनी महल इलाके मे छिपकर रह रहे थे. पुलिस ने इनके पास से कुछ दस्तावेज भी बरामद किए हैं. ये डॉक्यूमेंट भारत के हैं. पुलिस ने लोकल इनपुट का इस्तोमाल करते हुए टेक्निकल सर्विलांस की मदद से चांदनी महल इलाके में रेड की. यह सभी एक ही घर से पकड़े गए हैं. पकड़े गए बांग्लादेशियों मे 2 बच्चें भी शामिल हैं. पकड़े गए लोगों में मरियम जशोर जिला बांग्लादेश, तुलतुल, जशोर जिला बांग्लादेश, शिवली जशोर जिला बांग्लादेश, अर्ज़ीना जशोर जिला बांग्लादेश हैं और 2 बच्चों के साथ- साथ महिला भी शामिल है.

किस रूट से भारत में ली थी एंट्री? पुलिस जांच में जुटी

पुलिस फिलहाल इन सभी से पूछताछ करने में जुटी हुई है. इन्होनें भारत में किस रूट से एंट्री ली थी इसके बारे में भी पुलिस जानकारी हासिल करने में लगी है. इनकी मदद करने वालों के बारे में भी पुलिस खोजबीन कर रही है. इनके दिल्ली आने के बाद में किन-किन लोगों ने इनको मदद पहुंचाई और इनको दिल्ली में रहने के लिए शरण देने वाले कौन लोग हैं? इसकी तलाश भी की जा ही है. इसके बाद फिर FRRO की मदद से इन सभी को डिपोर्ट किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.