Logo
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
Header Ad

सौरभ मर्डर केस: छाती में जख्म, कान के नीचे गहरा घाव, सांस लेने वाली नली कटी…पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बर्बरता की कहानी

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ राजपूत हत्याकांड में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने सौरभ की बेरहमी से हत्या की. शव पर मिले जख्म बर्बरता की कहानी बयां कर रहे हैं. पुलिस ने सौरभ के शव का पोस्टमार्टम कराया था, जिसकी रिपोर्ट अब आ गई है. सौरभ के शव पर कई गहरे जख्म मिले हैं.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जिक्र है कि सौरभ की बॉडी पूरी तरीके से सड़ चुकी थी. शरीर से पूरी खाल उतरी मिली. गर्दन में जख्म था. कान के नीचे 7 सेंटीमीटर गहरा घाव मिला है. सांस की नली भी कटी हुई मिली है. छाती पर गहरे जख्म मिले हैं. दोनों हाथों पर भी चोट के निशान मिले हैं. धारदार हथियार से शरीर पर वार करने से कई नसें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थीं, जिससे काफी ज्यादा खून बहा. डॉक्टरों के मुताबिक, शव के टुकड़ों को ड्रम में डाला गया था और सीमेंट-पानी से भर दिया गया था, जिसकी वजह से शव के टुकड़े क्षतिग्रस्त हो गए थे.

लंदन में सौरभ नौकरी करता था

सौरभ लंदन की एक बेकरी में जॉब करता था. इससे पहले सौरभ ने मर्चेंट नेवी की नौकरी भी की थी. उसकी पत्नी मुस्कान का जन्मदिन था. इसलिए वह 2 साल बाद पत्नी का बर्थडे मनाने 24 फरवरी को भारत लौटा. उसने पत्नी का जन्म दिन मनाया भी. लेकिन इसके अगले सप्ताह मुस्कान ने प्रेमी संग साहिल के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने सौरभ और मुस्कान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

नशा छुड़वाने की हो रही कोशिश

वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपी मुस्कान और साहिल नशे के आदी हैं. नशा छुड़वाने के लिए जेल में दोनों की काउंसलिंग करा रहे हैं. जेल में दोनों एक दूसरे से बातचीत नहीं कर रहे हैं. मुस्कान ने अपनी पैरवी के लिए सरकारी वकील की मांग उठाई है. वरिष्ठ जेल अधीक्षक को पत्र लिखकर सरकारी वकील की मांग की है.

जेल में मिलने कोई नहीं आया

वीरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान का परिवार उसकी करतूत से नाराज है और इस केस में परिवार की ओर से कोई पैरवी नहीं की जा रही है. मुस्कान और साहिल के परिवार से अब तक जेल में कोई मिलने नहीं आया है.

शव को टुकड़ों में काटा

पुलिस के मुताबिक, सौरभ की हत्या कर आरोपियों ने शव को टुकड़ों में काटा. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों सोने चले गए. सौरभ के धड़ को मुस्कान ने अपने बिस्तर पर रखा और वहीं सो गई. वहीं कटे हाथ पैर के साथ साहिल शुक्ला सोया. इसके बाद दोनों मेरठ छोड़कर शिमला-मनाली घूमने चले गए. जिस कार से दोनों घूमने गए थे, पुलिस ने उसके ड्राइवर का बयान भी लिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.