Logo
ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
Header Ad

‘सारे फसाद की जड़ मेरी बेटी, उसी ने पहले…’, होने वाले दामाद संग भागी सास का छलका दर्द, परिवार को जमकर कोसा

उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ (Aligarh) के बहुचर्चित सास-दामाद केस (Saas-Damad Case Update) में पुलिस दोनों से लगातार पूछताछ कर रही है. दोनों पुलिस के सामने लगातार कई ऐसी बातों का खुलासा कर रहे हैं, जिससे पुलिस भी खुद हैरान है. सास की मानें तो पति तो उसे मारता-पीटा था ही, लेकिन बेटी भी कुछ कम नहीं है. सास अपना देवी ने कहा- मेरी बेटी ही सारे फसाद की जड़ है. पहले उसी ने मेरे साथ बदसलूकी की. जब मैं दामाद से बात करती थी तो वो मुझे उल्टा-सीधा बोलती थी.

सास अपना देवी ने रुआंसे स्वर में कहा- मैंने ही अपनी बेटी शिवानी का रिश्ता राहुल से करवाया था, लेकिन वही मुझ पर शक करने लगी थी. वो मुझे टोका करती थी. कहती थी कि मैं राहुल से बात न करूं. तब मेरा राहुल के साथ ऐसा कुछ रिश्ता था ही नहीं. बस हम दोनों बस बातें किया करते थे. मगर घर वालों ने इसे गलत तरीके में लिया. बेटी के बाद पति जितेंद्र ने तो हद ही पार कर दी.

अपना देवी बोली- जितेंद्र रोज शराब पीकर मुझसे राहुल की बात छेड़ता. फिर गाली गलौज करता और कहता कि तेरे तो राहुल के साथ नाजायज संबंध हैं. मैं उसे मना भी करती कि ऐसा कुछ नहीं है. फिर भी वो कुछ सुनने को तैयार ही नहीं होता. बस मुझ पर इल्जाम लगाता रहता. इन सब से मैं तंग आ चुकी थी. मगर बेटी की शादी थी, इसलिए चुप थी. सारी बातें मैं राहुल से शेयर करती थी क्योंकि वो मुझे समझता था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.