Logo
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
Header Ad

शिवम दुबे का जवाब नहीं, रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में खोल दिया ‘पंजा’, करियर में तीसरी बार किया ये कमाल

टीम इंडिया में हों तो नाम करते हैं और जब अपनी स्टेट टीम मुंबई से खेल रहे हों तो भी कमाल करते हैं, ऐसे धाकड़ ऑलराउंडर हैं शिवम दुबे. इस कमाल के खिलाड़ी ने अपने बेजोड़ परफॉर्मेन्स की एक और बेमिसाल छाप रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में छोड़ी है. विदर्भ के खिलाफ खेले मुकाबले में उन्होंने मुंबई के लिए पंजा खोला है. शिवम दुबे ने गेंद से कहर बरपाते हुए वो काम किया है, जिसे अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के करियर में उन्होंने कुल मिलाकर तीसरी बार ही किया है.

शिवम दुबे का जवाब नहीं!

रणजी ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में मुंबई और विदर्भ की टीमें आमने सामने हैं. इस मुकाबले में विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी की और उसने अपनी पहली पारी में 383 रन बनाए. विदर्भ के बल्लेबाजों ने अपनी इनिंग के दौरान मुंबई के हरेक बल्लेबाज के खिलाफ रन बटोरे. लेकिन शिवम दुबे के खिलाफ ऐसा करने की कोशिश में उन्हें अपनी टीम के आधे खिलाड़ियों के विकेट उन्हें देने पड़े.

शिवम दुबे ने 5 विकेट लेकर कर दिया कमाल

शिवम दुबे ने रणजी ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल की पहली पारी में विदर्भ के खिलाफ 5 विकेट झटके. उन्होंने ये 5 विकेट 11.5 ओवर में 49 रन देते हुए लिए. शिवम दुबे के लिए इन 5 विकेटों में एक विदर्भ के स्टार बल्लेबाज करुण नायर का भी विकेट रहा. उनके फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर में ये तीसरी बार है जब उन्होंने 5 या उससे ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं.

विदर्भ के खिलाफ खेला जा रहा रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल शिवम दुबे के करियर का 25वां फर्स्ट क्लास मैच है. इस मैच में 5 विकेट लेकर उन्होंने क्रिकेट के इस फॉर्मेट में अपने विकेटों की कुल संख्या 58 कर ली है. शिवम दुबे के इस मैच से पहले खेले 24 फर्स्ट क्लास मैचों में 22.52 की औसत से 53 विकेट थे.

गेंद से कहर के बाद अब बल्ले के बरसने की बारी

मुंबई के लिए शिवम दुबे का काम हालांकि अभी पूरा नहीं हुआ है. विदर्भ को 383 रन पर समेटने के बाद अब बारी बल्ले का जोर दिखाने की है. मुंबई को इस रोल में भी अपने ऑलराउंडर शिवम दुबे से बड़ी आस होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.