Logo
ब्रेकिंग
हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद... सिंगरौली सरकारी अस्पताल की खुली पोल: डॉक्टर की कुर्सी पर सफाईकर्मी, सीएमएचओ ने दिए जांच के आदेश
Header Ad

विवादों में घिरे प्रताप बाजवा को लेकर HC में सुनवाई, सख्त आदेश जारी

बम को लेकर दिए बयान से विवादों में घिरे प्रताप सिंह बाजवा द्वारा पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका पर आज सुनवाई हुई। इस दौरान प्रताप सिंह बाजवा को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है।

हाईकोर्ट ने बाजवा के खिलाफ दर्ज एफ.आई.आर. खारिज न करते हुए पुलिस को जांच जारी रखने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही कहा है कि बाजवा को जब भी पुलिस बुलाएगी उन्हें जाना होगा और पुलिस जांच में सहयोग करना होगा। वहीं हाईकोर्ट ने इस मामले में बाजवा की गिरफ्तारी पर 22 अप्रैल तक रोक लगा दी है और पंजाब सरकार को भी नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही इस मामले में अगली सुनवाई 22 अप्रैल को रखी गई है।

गौरतलब है कि प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि उनके खिलाफ दर्ज एफ.आई.आर. को खारिज किया जाए। आपको बता दें कि प्रताप सिंह बाजवा ने 13 अप्रैल को एक निजी चैनल को दिए इंट्रव्यू में दावा किया था कि पंजाब में 50 ग्रेनेड पहुंचे हैं, जिनमें से 18 फट चुके हैं और 32 बम फटने बाकी हैं। इसके बाद प्रताप सिंह बाजवा विवादों में घिर गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.