Logo
ब्रेकिंग
तारापीठ के होटल में भीषण आग से हाहाकार: 7 श्रद्धालुओं व कर्मचारियों की मौत, 45 मिनट तक टॉयलेट में फं... लखीसराय: अशोकधाम हॉल्ट पर करंट की अफवाह से मची भगदड़, 8 श्रद्धालुओं ने तोड़ा दम; DM ने स्पष्ट की स्थ... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ...
Header Ad

विधानसभा चुनाव अभी 2028 में लेकिन MP में इस कांग्रेस नेता के लिए लगे CM बनाने के नारे! राजनीति में तूफान

0

राजनीती: मध्य प्रदेश में वैसे तो विधानसभा चुनाव 2028 मैं होने हैं लेकिन चुनावी सरगर्मियां अभी से तेज हैं। कांग्रेस में मुख्यमंत्री को लेकर नारे लगने लगे हैं। जी हां आप ये जानकर हैरान हो रहे होंगे लेकिन उमंग सिंघार के नाम के नारे लगे हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के अनूपपुर दौरे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके सामने ही ये नारे लगाए हैं, ‘MP का अगला मुख्यमंत्री उमंग सिंघार हो जैसे नारे लगने से सियासी फिजाओं में गरमाइट है। प्रदेश की राजनीति में कल से एक नया सियासी शोर सुनाई दे रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष सिंघार को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग तेज कर दी है।

सिंघार के नाम के नारे लगने का सियासी समीकरण

दरअसल सिंघार के नाम की पैरवी करने के पीछे कई कारण हैं  सबसे पहले तो ये कि सिंघार आदिवासी समुदाय से आते हैं और कांग्रेस में एक प्रभावी चेहरा माने जाते रहे हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश की राजनीति में आदिवासी के वोट बैंक का बड़ा महत्व है। लगभग 47 सीटें ऐसी हैं, जो सीधे तौर पर आदिवासी इलाकों से जुड़ी हैं और यहां पर वोटिंग का प्रभाव देखने के मिलता है । वहीं अनूपपुर दौरे पर जब कार्यकर्ताओं ने सीएम के नाम पर उमंग सिंघार के नाम के नारे लगाए तो,  सिंघार ने इसे कार्यकर्ताओं की ‘भावनाओं का सम्मान’ बताते हुए कहा कि, ‘2028 अभी बहुत दूर है।  मुख्यमंत्री का फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगा।’

बेशक उमंग सिंघार ने फैसला हाइकमान पर छोड़ दिया है लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज ने राजनीतिक गलियारों में हलचल जरूर मचा दी है। उमंग सिंघार ने बताया कि जब वे मां नर्मदा की पूजा कर रहे थे, तब कार्यकर्ता यही नारे लगा रहे थे। मंदिर में उनसे पुजारी ने उनके मन की बात जाननी चाही, तब भी उन्होंने कहा  कि ‘जब तक उनका जीवन रहेगा, वे जनसेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि वे कभी नहीं बोले कि उन्हें मुख्यमंत्री बनना है। ये तो पार्टी की बात है, आगे क्या होता है।’ आपको बता दें  कि मध्यप्रदेश में वैसे ही सीएम रेस के लिए कई नाम सामने आते रहते हैं लेकिन अब उमंह सिंघार के नाम के नारों ने सियासी फिजा में हलचल मची दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.