Logo
ब्रेकिंग
तारापीठ के होटल में भीषण आग से हाहाकार: 7 श्रद्धालुओं व कर्मचारियों की मौत, 45 मिनट तक टॉयलेट में फं... लखीसराय: अशोकधाम हॉल्ट पर करंट की अफवाह से मची भगदड़, 8 श्रद्धालुओं ने तोड़ा दम; DM ने स्पष्ट की स्थ... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ...
Header Ad

विदा होते ही किडनैप हो गई दुल्हन, फिर पता चला ऐसा खुफिया सीक्रेट… दूल्हे राजा के उड़ गए होश

बिहार के कैमूर में एक दूल्हे के शादी के बाद ऐसा फटका लगा है जिससे वो सदमे में चला गया. पैसा भी गया और दुल्हन भी नहीं मिली. कुछ ऐसा ही हुआ दूल्हे राजा के साथ. दरअसल, वो लुटेरी दुल्हन गैंग का शिकार हुआ था. मामला चैनपुर का है. यहां शादी के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर जा रहा था. साथ में कुछ रिश्तेदार भी थे. तभी उनकी गाड़ी को बीच रास्ते कुछ बदमाशों ने रोका. दूल्हे को लूटा और दुल्हन का किडनैप करके ले गए.

बाद में जब इस किडनैपिंग की सच्चाई सामने आई तो दूल्हा हक्का-बक्का रह गया. जानकारी के मुताबिक, NH-219 पर गेहुअनवा नदी के पास शुक्रवार रात को कुछ बदमाशों ने दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी रोकी. बदमाशों न सिर्फ जेवर और पैसे छीन लिए, बल्कि दुल्हन को भी बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए.

पीड़ित दूल्हा पवन कुमार हरियाणा के पृथला गांव का रहने वाला है. उसे गिरोह के हाथों लुट जाने का पता तब चला, जब आसपास के लोगों से उसने बात की. हालांकि, लड़की से शादी कराने के एवज में इस गिरोह के सदस्यों ने पहले ही 1.10 लाख रुपए ले लिए थे. दूल्हे के जीजा सुरेश ने इस बारे में थाने में FIR दर्ज करवाई है.

13 जून को खरिगावां में हुई थी शादी

सुरेश ने बताया कि वह अपने साले पवन कुमार (दूल्हा), पत्नी सीमा देवी और पंडित रमन के साथ शादी रचाने के लिए चैनपुर थाना क्षेत्र के खरिगावां में देर शाम आया था. चैनपुर प्रखंड के ही एक गांव की लड़की से शादी करने की बात फोन पर तय हुई थी. शादी की डेट 13 जून और जगह खरिगावां निर्धारित हुई. उन्होंने दुल्हन के लिए हाटा शहर से कपड़े, शृंगार की सामग्री, फल, और मिठाई की खरीदारी की थी. दुल्हन को गिफ्ट में देने के लिए आभूषण हरियाणा से ही लाए थे.

लुटेरी दुल्हन गैंग से पड़ गया पाला

शादी की रस्म शुरू होने से पहले लड़की के परिजनों ने उनसे 1.10 लाख रुपए लिए. फिर दूल्हा पक्ष ने बरनेत में लड़की को जेवर सहित अन्य सामान चढ़ा दिए. एक घंटे में ही शादी हो गई. दूल्हे के जीजा ने बताया- लड़की पक्ष के लोगों ने फिर ऑटो मंगाकर दुल्हन के साथ उन्हें पंडित दीनदयालय उपाध्याय जंक्शन के लिए रवाना कर दिया. लेकिन, वो जैसे ही तीन किलोमीटर दूर पहुंचे, कुछ बदमाशों उन्हें लूट लिया और दुल्हन को भी अपने साथ ले गए. उन्हें बाद में पता चला कि वो लोग शादी करवाने के नाम पर लुटेरों का गिरोह संचालित करते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.