Logo
ब्रेकिंग
भारत में दोगुनी होंगी जापानी कंपनियां: पीयूष गोयल का बड़ा बयान, $67 बिलियन निवेश और डीपटेक कॉरिडोर प... रिलायंस-डिज्नी जॉइंट वेंचर से डिज्नी का घाटा घटा: JioStar का मुनाफा बढ़कर ₹3,145 करोड़ हुआ, रेवेन्यू... व्हाट्सएप का नया सुरक्षा कवच: अब एक अकाउंट में जोड़ सकेंगे कई Passkey, अनजान कॉल्स और हैकिंग से मिले... रक्षाबंधन 2026 पर करें अन्न, गुड़ और वस्त्र का दान; भाई के जीवन में आएगी सुख-समृद्धि और आरोग्य रात में मोबाइल स्क्रीन से मेलाटोनिन पर बुरा असर: डॉक्टर से समझें सोने से पहले स्क्रीन टाइम घटाने का ... जालंधर लेक्चरर नेहा मर्डर केस: पति उमंग और गर्लफ्रेंड की 206 पन्नों की WhatsApp चैट लीक, खुला शादी औ... नेपाल में तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़: 1000 से अधिक लोगों के बहने की आशंका, 105 भारतीय लापता; 12 हेल... आंध्र प्रदेश में दामाद ने प्रेमिका संग मिलकर की सास की हत्या: गहनों के लिए तकिए से दबाया मुंह, जेवर ... IMD Weather Update: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज... जयपुर डकैती का पर्दाफाश: 10 हजार KM पीछा कर यूपी-नेपाल बॉर्डर से 'नेपाली गैंग' के 3 गुर्गे गिरफ्तार
Header Ad

लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के नाम से वायरल हो रहा वीडियो फर्जी, कपल ने कहा- ‘हम अभी जिंदा हैं’

कश्मीर के पहलगाम में जो हुआ, उसने भारतीयों का कलेजा चीरकर रख दिया है. बहादुर नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल अब इस दुनिया में नहीं हैं. नरवाल उन 28 पर्यटकों में शामिल थे, जिन्हें पाकिस्तान के कायर आतंकियों ने मार डाला था. इस असहनीय दुख के बीच इंटरनेट पर एक फर्जी वीडियो घूम रहा है, जिसे नरवाल और उनकी पत्नी हिमांशी का बताया जा रहा है. लेकिन इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है. वीडियो में दिख रहा कपल कोई और है, और उन्होंने खुद सामने आकर लोगों से कहा है कि बस कीजिए, हम अभी जिंदा हैं.

सोशल मीडिया पर जो 19 सेकंड की एक क्लिप वायरल हुई है, उसमें एक कपल को कश्मीर की वादियों में हंसते-खेलते हुए दिखाया गया है. लोग इस दावे के साथ इस वीडियो को तेजी से शेयर कर रहे हैं कि ये लेफ्टिनेंट विनय नरवाल और उनकी पत्नी हिमांशी का हमले से पहले का आखिरी वीडियो है.

जबकि वीडियो में नजर आने वाला कपल यशिका शर्मा और उनके पति आशीष सहरावत हैं. उन्होंने खुद सामने आकर इस वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई बताई है. कपल ने क्या कहा, आप भी सुनिए.

वीडियो में कपल को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि आपने किसी जिंदा कपल को आरआईपी लिखकर वायरल कर रहे हैं, जबकि हम अभी जिंदा हैं. उन्होंने कहा, पता नहीं ये कैसे और किसने वायरल की, लेकिन इसकी वजह से हम और हमारा परिवार बहुत परेशान है. उन्होंने यह भी कहा, हमारी उनकी फैमिली के साथ सहानुभूति है, पर ऐसा मत कीजिए. आपने किसी को जीते जी मार दिया.

हरियाणा के करनाल के रहने वाले विनय 16 अप्रैल को शादी के बाद हनीमून के लिए पहलगाम गए हुए थे. आतंकी हमले के बाद वायरल हुई एक तस्वीर में पत्नी हिमांशी उनके शव के पास बैठी हुई दिखाई दी थीं, जिसने सोशल मीडिया पर दुख और आक्रोश को बढ़ा दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.