Logo
ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
Header Ad

रोज 2 घंटे बंद रहेगा खाटू श्याम मंदिर, सिर्फ इस दिन खुलेगा 24 घंटे… जानें क्यों लिया गया ये फैसला?

राजस्थान के सीकर के खाटू श्याम मंदिर में रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. बढ़ती गर्मी को देखते हुए मंदिर में खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने के समय में बदलाव किया गया है. श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए मंदिर कमेटी की ओर से ये फैसला लिया गया है कि अब से रोजाना खाटू श्याम मंदिर 2 घंटे तक बंद रहेगी. दोपहर को 2 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक अब श्रद्धालु बाबा के दर्शन नहीं कर सकेंगे.

इस बात की जानकारी श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने दी. उन्होंने बताया कि हफ्ते में 5 दिन मंदिर 2 से 4 बजे तक बंद रहेगा यानी सोमवार से शुक्रवार तक इस समय में श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पाएंगे. हालांकि बचे हुए दो दिनों में ये व्यवस्था लागू नहीं होगी और मंदिर अपने नॉर्मल समय खुला रहेगा. इनमें शनिवार और रविवार और शुक्ल पक्ष की एकादशी और द्वादशी को मंदिर अपने समय पर खुला रहेगा.

विशेष तिलक ऋंगार

शुक्ल पक्ष की एकादशी के मौके पर भारी संख्या मे खाटू श्याम के भक्त मंदिर पहुंचते हैं. ऐसे में इस दिन मंदिर पूरे दिन यानी 24 घंटे खुला रहेगा. इस दिन खाटू श्याम जी दर्शन करने पर कोई रोक नहीं होगी. एक मई यानी गुरुवार को मंदिर में दर्शन नहीं होंगे. मंदिर कमेटी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 1 मई को बाबा श्याम का विशेष तिलक ऋंगार किया जाएगा.

शयन आरती के बाद बंद

मंदिर को 30 अप्रैल की रात 10 बजे से शयन आरती के बाद बंद कर दिया गया था, जिसे आज यानी 1 मई को शाम 5 बजे संध्या आरती के साथ खोला जाएगा. ऐसे में पूरे 19 घंटे तक मंदिर बंद रहेगा. इस समय में कोई भी भक्त बाबा श्याम के दर्शन नहीं कर पाएगा. अब अगर आप खाटू श्याम जी के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं तो पहले मंदिर के बंद होने और खुलने का समय पहले चेक कर लें, जिससे की आपको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़ा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.