Logo
ब्रेकिंग
सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ...
Header Ad

रेलवे के इस शेयर को खरीदने की क्यों मची लूट, जानें एक्सपर्ट की राय

मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच रेलवे सेक्टर के एक शेयर में आज जोरदार तेजी देखने को मिली है. आज दोपहर 12 बजकर 30 मिनट के आस-पास Railtel Corporation of India Ltd के शेयर 7.08% की बढ़ोतरी के साथ 387.70 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. आज कंपनी का शेयर 362.00 रुपए के मुकाबले 363.65 रुपए पर ओपन हुआ था. चलिए जानते हैं इसपर मार्केट एक्सपर्ट की क्या राय है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Railtel Corporation of India Ltd के शेयर को लेकर मार्केट एक्सपर्ट ने अपनी राय देते हुए कहा कि मार्केट में अच्छी बढ़त देखने को मिल सकती है. इसलिए एक्सपर्ट मजबूत चार्ट और पैटर्न के निर्माण को देखते हुए सकारात्मक रूख बनाए हुए हैं. एक्सपर्ट ने इसके लिए टारगेट प्राइस 353-375 रुपए का टारगेट प्राइस और 294 का स्टॉप-लॉस दिया है.

कैसे रहे तिमाही नतीजे

मार्च 2025 की तिमाही में Railtel Corporation of India Ltd का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 46.33 प्रतिशत बढ़कर 113.4 करोड़ रुपए हो गया है. तिमाही में परिचालन में इसका राजस्व सालाना आधार पर 57.11 प्रतिशत से बढ़कर 1,308.2 रुपए हो गया. तिमाही के दौरान एबिटा सालाना आधार पर 54 प्रतिशत से बढ़कर 180 करोड़ रुपए हो गया और मार्जिन में मामूली 13.7 प्रतिशत की गिरावट आई है.

2 साल में 224.93 प्रतिशत का रिटर्न

एक हफ्ते में कंपनी के शेयर ने 26.09 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. 2 हफ्ते में 23.21 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. वहीं, 1 महीने में कंपनी के शेयर में 25.70 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है. वहीं 3 महीने में कंपनी के शेयर ने 27.26 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. 2 साल में 224.93 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. कंपनी का मार्केटकैप 12,436.36 रुपए है. बता दें, कंपनी ने साल 2021 से अबतक 10 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड जारी किया है. पिछले 12 महीनों में शेयरधारकों को 3.85 रुपए का डिविडेंड मिला है और इसका डिविडेंड यील्ड 1.30 प्रतिशत है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.