Logo
ब्रेकिंग
शेयर बाजार में हाहाकार: 5 सेकंड में स्वाहा हुए ₹3 लाख करोड़, सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा फिसला एपल का 'सरप्राइज एंड शाइन' इवेंट आज: iPhone 18 सीरीज और पहले फोल्डेबल फोन की बहुप्रतीक्षित एंट्री गणेशोत्सव पर बप्पा की स्थापना: केवल पूजा ही नहीं, वास्तु नियमों का पालन भी बेहद जरूरी सिरदर्द या जोड़ों के दर्द में बार-बार दवा लेना घातक, नेफ्रोलॉजिस्ट से जानें कैसे फेल होती है किडनी ब्रिक्स समिट के लिए भारत आ रहे व्लादिमीर पुतिन: Su-57 फाइटर जेट और PD-8 जेट इंजन पर बड़ी डील संभव Bharat Ratna CNR Rao: अंग्रेजी नाम में एक्स्ट्रा 'f' जुड़ने से भारत रत्न वैज्ञानिक सीएनआर राव को नोट... Navratri 2026: गरबा में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर गरमाई सियासत, VHP की गाइडलाइन के बीच अमृता फडणवीस ब... समाजवादी पार्टी में नीले रंग की एंट्री, छात्र सभा के लिए नया यूनिफॉर्म तय; जानें 2027 के लिए क्या है... PNB फर्जी नोट कांड में NIA का बड़ा एक्शन: ₹17.29 करोड़ की जाली करेंसी मामले में फरार मैनेजर गिरफ्तार पंजाब में गुलजार सिंह आत्महत्या मामले पर सियासी घमासान: राहुल गांधी का AAP सरकार पर करारा प्रहार
Header Ad

राधा स्वामी डेरा ब्यास जाने वाले संगत के लिए आई अच्छी खबर , हुआ बड़ा ऐलान

0

फिरोजपुर: रेलवे द्वारा ब्यास में राधा स्वामी सत्संग के भक्तों की सुविधा हेतु निम्नलिखित मेल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जानकारी देते हुए परमदीप सिंह सैनी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, फिरोजपुर ने बताया कि हजरत निजामुद्दीन-ब्यास-हजरत निजामुद्दीन मेल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन, स्पेशल ट्रेन 04451 हजरत निजामुद्दीन से ब्यास के लिए दिनांक 11.09.2025 (01 ट्रिप) को खुलेगी।

यह स्पेशल ट्रेन 04451 हजरत निजामुद्दीन से शाम 19:40 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 04:05 बजे ब्यास पहुंचेगी। वापसी दिशा में स्पेशल ट्रेन 04452 ब्यास से हजरत निजामुद्दीन के लिए दिनांक 14.09.2025 (01 ट्रिप) को खुलेगी। यह स्पेशल ट्रेन 04452 ब्यास से रात्रि 20:35 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 04:00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। मार्ग में यह स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली, सब्जी मंडी, अम्बाला छावनी, लुधियाना और जालंधर सिटी रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। सहारनपुर-ब्यास-सहारनपुर मेल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन, स्पेशल ट्रेन 04565 सहारनपुर से ब्यास के लिए दिनांक 12.09.2025 (01 ट्रिप) को खुलेगी।

यह स्पेशल ट्रेन 04565 सहारनपुर से रात्रि 20.50 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 02.15 बजे ब्यास पहुँचेगी। वापसी दिशा में, स्पेशल ट्रेन 04566 ब्यास से सहारनपुर के लिए दिनांक 14.09.2025 (01 ट्रिप) को खुलेगी। यह स्पेशल ट्रेन 04566 ब्यास से शाम 15.00 बजे प्रस्थान करके रात्रि 20.20 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। मार्ग में यह स्पेशल ट्रेन यमुनानगर जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, अम्बाला छावनी, लुधियाना और जालंधर सिटी रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.