Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

राजस्थान में बाढ़ का कहर… कई गांव पूरी तरह पानी में डूबे, 8 जिलों में स्कूल बंद

0

राजस्थान के ज्यादातर जिलों में पिछले कुछ दिनों से बरसात देखने को मिल रही है. बारिश के कारण यहां जनजीवन पर बुरी तरह से असर पड़ा है. मूसलधार बरसात के कारण प्रदेश के कई इलाकों में पानी भर गया है. इससे शहरों, कस्बों और गांवों में बाढ़ जैसे स्थिति हो गई है. मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान सीकर के श्रीमाधोपुर में 32 और श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में 25 मिलीमीटर पानी बारिश हुई.

नीमकाथाना में 54, रींगस-पलसाना में 31-31 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई. सिरोही के माउंट आबू में 45, पाली में 24, झुंझुनूं के बिसाऊ में 45, हनुमानगढ़ के रावतसर में 28, डूंगरपुर के देवल में 50, डूंगरपुर शहर में 42 और चिकली में 27 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई. इसके अलावा दौसा के महुवा में 25, चूरू के राजगढ़ में 45, चित्तौड़गढ़ के डूंगला में 48, ब्यावर में 30 और बालोतरा के कल्याणपुर में 25 मिलीमीटर पानी बरसा.

उदयपुर में बारिश के चलते ढहा मकान

सोमवार को उदयपुर में बारिश की वजह से एक मकान ढह गया. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. कई जगह तो स्थिति इतनी भयावह हो गई कि मदद और राहत कार्य के लिए सेना ने मोर्चा संभाला. आपतकालीन हालातों से निपटने के लिए वायु सेना ने अपने विमान तक की तैनाताी कर दी. कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर और झालावाड़ जिलों में हालात सबसे ज्यादा चिंताजनक हैं. कोटा विश्वविद्यालय में 26 अगस्त को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है. हालात को देखते हुए कोटा विश्वविद्यालय ने ये फैसला किया है.

अब तक 91 लोगों की जा चुकी है जान

भारी बारिश के चलते आज भी आठ जिलों में स्कूल बंद रखने के आदेश हैं. हड़ौती इलाके में मूसलाधार बारिश की वजह से जन-धन का भारी नुकसान हुआ है. यहां कई गांव पूरी तरह पानी में डूब गए हैं. कई जगहों का संपर्क कट गया है. राजस्थान में मानसून सीजन में बारिश से हुए हादसों में अब तक 91 लोगों अपनी जान गंवा चुके हैं. राजस्थान में इस साल बारिश ने 69 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है. इस साल जुलाई तक यहां औसत से 177 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है.

अगस्त में बारिश हो ही रही है. बारिश के कारण राजस्थान के 18 बांध ओवरफ्लो हो चुके हैं. राज्य के 30 में से 22 जिले सीधे मॉनसून के प्रभाव में हैं. बारिश ने यहां आम लोगों से लेकर किसानों और प्रशासन तक को परेशान करके रखा है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.