Logo
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा...
Header Ad

रमजान में रखने जा रहे हैं रोजा, इन टिप्स की मदद से पूरे दिन रहेंगे एनर्जेटिक

इस्लाम का सबसे पाक महीना रमजान हर साल बहुत ही शान-ओ-शौकत के साथ सेलिब्रेट किया जाता है. इस दौरान अल्लाह के बंदे अपना ज्यादातर वक्त इबादत में गुजारते हैं. सुबह सहरी खाने के बाद नमाज अदा की जाती है और रोजे के शुरुआत ही जाती है. पूरे दिन बिना पानी के रोजा रखा जाता है और शाम को नमाज अदा करने के बाद रोजा इफ्तार किया जाता है. 2 मार्च 2025, दिन शनिवार से भारत में रमजान की शुरुआत हो रही है. आप भी अगर रोजा रखेंगे तो जान लें कि पूरे दिन किस तरह खुद को एनर्जेटिक रख सकते हैं.

पूरे दिन बिना पानी के रहना आसान नहीं होता है, लेकिन जब बात इबादत की आती है तो रोजेदार इसे बिल्कुल भी मुश्किल नहीं मानते हैं. हालांकि सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है, तभी आप पूरे महीने सही से अपनी इबादत कर पाएंगे और रोजा भी रख पाएंगे. दिन भर बिना पानी के रहने से एनर्जी भी काफई लो हो जाती है तो चलिए जान लेते हैं कि किन छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखना चाहिए.

सुबह पिएं नारियल पानी

पूरे दिन एनर्जी बनी रहे और ज्यादा प्यास न लगे, इसके लिए खुद को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है, इसलिए सुबह सहरी में लिक्विड चीजें लेने के साथ ही ऐसे फल खाएं जो रसीले हो. इसके अलावा एनर्जी लेवल बूस्ट रखने के लिए नारियल पानी को सहरी में जगह दें.

प्रोटीन वाली चीजें लें

रोजा में पूरे दिन एनर्जी बनी रहे, इसके लिए सुबह सहरी में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजें लें. जैसे दाल का शोरबा, सब्जियों का सूप, हरी सब्जियों के साथ बना हुआ नमकीन ओट्स, दही, भीगे हुए नट्स, बादाम, अखरोट, पीनट आदि.

ये चीजें खाएं कम

सहरी के दौरान तली हुई और ज्यादा मसालेदार चीजें खाने से बचें. इससे आपको एसिडिटी हो सकती है और प्यास भी ज्यादा लगती है, जिससे आप रोजे के दौरान काफी असहज हो सकते हैं. नमक का कम सेवन करें, ज्यादा नमक खाने से भी आपको रोजा रखने में दिक्कत हो सकती है.

इन बातों का रखें ध्यान

रमजान के दौरान शेड्यूल काफी बिजी रहता है, क्योंकि इबादत करने के साथ ही कई और भी तैयारियां करनी होती हैं, लेकिन इस दौरान बीच में थोड़ी झपकी लेते रहें ल ताकि आपकी नींद अच्छे से पूरी हो. नींद पूरी नहीं होगी तो आपको सुस्त महसूस होगा और स्ट्रेस भी फील होता है. सहरी के बाद कुछ देर की सैर करें. रोजे के महीने में हैवी वर्कआउट करने से बचें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.