Logo
ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
Header Ad

यमुना के पानी में डूबा वृंदावन! नाव पर सवार होकर निकले प्रेमानंद महाराज, बांटी राहत सामग्री

0

देशभर में इस समय भारी बारिश से आफत मची हुई है. पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य बाढ़ की चपेट में हैं. इ राज्यों के कई जिले तो ऐसे हैं, जो पूरी तरफ से जलमग्न हो चुके हैं. भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं. यमुना नदी ने भी रौद्र रूप लिया हुआ है, जिसके चलते पूरे वृंदावन के कई इलाकों में बाढ़ आई हुई है. यहां तक की वृंदावन के परिक्रमा मार्ग पर, जहां गाड़ियां चलती थीं. वहां अब नाव चल रही हैं.

पिछले 8 दिन से लगातार यमुना ने हाहाकार मचाया हुआ है, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी हो रही है. ऐसे में प्रेमानंद महाराज भी नाव में बैठकर यमुना की बाढ़ को देखने के लिए निकल पड़े और बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए. प्रेमानंद महाराज ने बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री बांटी. वह सोमवार की शाम को अपने आश्रम श्री हित राधा के लिए कुंज से निकले और नाव में सवार होकर वृंदावन में आई बाढ़ का जायजा लिया. इस दौरान उनके साथ उनके शिष्य भी मौजूद रहे. उन्होंने वृंदावन के कई इलाकों का जायजा लिया. इस दौरान का उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपने शिष्यों के साथ नाव में बैठकर यमुना का जायजा लेते नजर आ रहे हैं.

बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

प्रेमानंद महाराज के साथ सभी शिष्यों ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी. प्रेमानंद महाराज ने लगभग 2 घंटे तक यमुना का भ्रमण किया और बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी. इस दौरान उन्होंने कहा कि वृंदावन वासी भगवान कृष्ण के अनन्य भक्त हैं और वह खुद भगवान की पटरानी हैं. इसलिए उन्हें भगवान के भक्तों को इस तरह सताना नहीं चाहिए. वृंदावन के अलग अलग हिस्सों में जाकर बाढ़ की विभिषिका देखी. इस दौरान हुई तबाही को देखकर वह भावुक हो गए और बोल पड़े कि यमुने तूने ये क्या किया.

प्रेमानंद महाराज ने बाढ़ को लेकर कहा था, इस समय हमारे देश में विपदा चल रही है. जगहजगह बाढ़ आ रही है. वृंदावन में हजारों लोग भूखे हैं, न तो पानी है, न बिजली है. सब कुछ कटा हुआ है. ऐसे हम सब लोग मिलकर जैसा भगवान ने सामर्थ्य दिया है. उसी तरह का सहयोग विपदा मे करना चाहिए.

प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा कि खाने के पैकेट नाव से बाढ़ पीड़ितों को भेजने चाहिए. भारत के अलग-अलग प्रांत में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. अगर आप सामर्थ्यवान हैं, तो लोगों को भोजन कराएं. मनुष्य जीवन तभी सार्थक है, जब हमारे जरिए किसी का मंगल हो. हमारे संतजन नाव से घूम-घूमकर लोगों को खाना-पानी और राहत की सामग्री पहुंचा रहे हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.