Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

मुंबई इंडियंस के पक्ष में दे रहा फैसले? ईशान किशन विवाद के बाद इस अंपायर पर लगे गंभीर आरोप

IPL 2025 का अभी आधा सीजन खत्म हुआ है. इस बीच अचानक मैच फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए जाने लगे हैं. दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के मुकाबले ईशान किशन के आउट देने को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है. वो बिना किसी अपील के पवेलियन लौट गए थे. बाद में स्निको मीटर से पता चला कि उनके बल्ले से गेंद का संपर्क नहीं हुआ था और वो वाइड थी. सबसे हैरानी की बात ये है कि मुख्य अंपायर विनोद सेशन ने भी उन्हें नहीं रोका. वो भी पहले कन्फ्यूज नजर आए और फिर आउट का इशारा कर दिया. अब फैंस विनोद सेशन पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने सवाल उठाया है कि मुंबई इंडियंस के पक्ष में गए हर गलत फैसले का तार उनसे ही क्यों जुड़ रहे हैं?

सेशन के 3 विवादित फैसले

ईशान किशन के विवाद के बाद कई फैंस ने सोशल मीडिया पर अंपायरिंग को लेकर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा है कि अभी तक 3 ऐसे फैसले सामने आए हैं, जो गलत थे और मुंबई के पक्ष में थे. इन तीनों ही बार विनोद सेशन ही मुख्य अंपायर थे. ये महज संयोग है या किसी और चीज की ओर इशारा कर रहा है. इसका मतलब है कि वो दबी हुई आवाज में अंपायर विनोद सेशन और मुंबई इंडियंस पर फिक्सिंग के आरोप लगाने की कोशिशि कर रहे हैं.

फैंस के अनुसार पहला मामला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ देखने को मिला था. जब विनोद सेशन ने LBW कॉल पर आउट दे दिया था, जबकि गेंद ऑफ स्टंप के बाहर पिच हुई थी. हालांकि, रिव्यू लेने के बाद ये फैसला पलट गया था. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने रोहित शर्मा को LBW की अपील नॉटआउट दिया था.

इस दौरान गेंद का इम्पैक्ट और पिचिंग दोनों ही लाइन में थी. इस बार भी केएल राहुल ने रिव्यू लेकर फैसले को पलटने पर मजबूर कर दिया था. अब तीसरा मामला ईशान किशन का देखने को मिला, जब बिना किसी अपील के उन्होंने हाथ खड़े कर दिए. बता दें ये सारे आरोप फैंस की ओर से लगाए जा रहे हैं. इसमें हम किसी भी बात का दावा नहीं करते हैं.

SRH vs MI मैच में फिक्सिंग के आरोप?

ईशान किशन के विकेट से बवाल मच गया है और अंपायर के साथ SRH vs MI मैच फिक्स होने के आरोप लगे हैं. सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई यूजर्स ने इस मैच में दोनों टीमों और खिलाड़ियों पर फिक्सिंग के आरोप लगा दिए. ये सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं क्योंकि ईशान किशन इस सीजन से पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे. वो 7 साल तक इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे और इसी बार वो टीम से अलग हुए थे. ऐसे में फैंस ईशान पर पुरानी टीम की मदद का आरोप लगाने लगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.