Logo
ब्रेकिंग
Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी... Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ...
Header Ad

महिला ने अचानक कार रोक खोल दिया दरवाजा, फिर जो हुआ सुन कांप उठेगी रूह

0

पटियाला: कार का दरवाजा अचानक खोलने से मोटरसाइकिल कार से जा टकराई। इस हादसे में एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। इस मामले में थाना सिविल लाइंस की पुलिस ने हरविंदर सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी गांव बडरुखां दलोमाल पत्ती थाना लौंगोवाल, जिला संगरूर की शिकायत पर महिला कार चालक चारुथा गोयल पत्नी पुनीत गोयल निवासी करतार कॉलोनी अबलोवाल रोड पटियाला के खिलाफ धारा 281, 125-ए, 106, 324(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

हरविंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपने भाई हरजिंदर सिंह और पड़ोसी गुरविंदर सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर अबलोवाल रोड के पास नैना देवी मंदिर पटियाला जा रहे थे, जहां उक्त महिला चालक ने अपनी कार रोकी और लापरवाही से दरवाजा खोल दिया। इस कारण शिकायतकर्ता की मोटरसाइकिल उक्त कार से टकरा गई। इस हादसे में गुरविंदर सिंह की मौत हो गई और उसका भाई घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.